Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का करियर के शुरूआती दौर में लम्बे बालों वाला स्टाइल बेहद फेमस हुआ था। धोनी के बालों की प्रशंसा में पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उन्हें बालों को कभी मत कटवाने की सलाह भी दी थी। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने धोनी के बालों के बारे में बात करते हुए बहुत सी बातें बताई हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वह करियर के शुरूआती दिनों अपने बाल क्यों नहीं कटवाते थे। 

महेंद्र सिंह धोनी के करियर के शुरूआती दिनों के किस्से 

ms dhoni photos, Ms dhoni images, dhoni hd images

आकाश ने इस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया, यह उस समय की बात है जब भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे और केन्या के दौरे पर थी। तब मैंने और धोनी ने एक ही रूम शेयर किया था। उन्होंने कहा, मैंने धोनी से पूछा क्या खाओगे तो धोनी कहते जो आप मंगवा लो। आकाश पूछते हैं कि आप कब सोएंगे तो धोनी जवाब देते हैं जब आप लाइट बंद कर देंगे। साफ-साफ बोलूं तो लम्बे बालों वाले इस कूल डूड और लम्बे वालों वाले लड़के से ऐसी सरलता की उम्मीद नहीं की थी। सोचा था कि आप छोड़ो मैं ही आर्डर कर देता हूं। मैं तो देर से सोता हूं, आप देख लो। 

महेंद्र सिंह धोनी  शुरूआती दिनों अपने बाल क्यों नहीं थे कटवाते

PunjabKesari,

कमेंटेटर ने कहा, कहते हैं महानता की शुरूआत सादगी से होती है। साधा जीवन उच्च विचार, अब आप सोचेंगे साधा जीवन मतलब अंडर आंफिडेंस, नहीं हम बात कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी की। इनके दिखाने के दांत कुछ और हैं और खाने के कुछ और। आकाश कहते हैं जब मैंने धोनी से एक दिन बड़े प्यार से कहा कि माही बाल छोटे कटवा ले दोस्त, लोग शायद सिरियसली ना लें। तो इस पर हमारे हीरो पलट कर बोलते हैं भईया मैं तो बाल नहीं कटवा रहा, शायद लोग मुझे देखकर बाल ही बढ़ा लें। कहते हैं परवेज मुशर्रफ ने उन्हें बड़े चाह से कहा था कि माही कभी बाल मत कटवाना। मान गए माही मान गए, आपकी बात को और आपके कॉन्फिडेंस को। आज हर गली में माही का हेयर कट दिखता है। 

महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर करने का कारण

ms dhoni photos, Ms dhoni images, dhoni hd images, Akash Chopra

गौर हो कि बीसीसीआई ने अपने नए केंद्रीय अनुबंध से धोनी को बाहर कर दिया है। इससे पहले वह ग्रेड ए में शामिल थे जिन्हें 5 करोड़ सालाना मिलते थे। बीसीसीआई ने धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर करने का कारण उनका लम्बे समय तक एक भी मैच न खेलना बताया था। वहीं केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने बाद जहां धोनी के संन्यास की बातें तेज हो गई। वहीं अगले दिन धोनी झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास करते दिखाई दिए थे।