Sports

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल टूर्नामेंट के 43वें मैच में राजस्थान राॅयल्स के जोस बटलर ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 11 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 60 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। मौजूदा समय में चल रहे इस टूर्नामेंट में शतकों की बात करें, तो अब तक क्रिस गेल, शेन वाॅट्सन और ऋषभ पंत के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया। बावजूद इसके इस पूरे सीजन में एक दिलचस्प रिकाॅर्ड सामने आया हैं। आपको बता दें कि अब तक 9 ऐसे मौके आए, जब बल्लेबाजों ने 90 या 90 से ज्यादा रनों की नाबाद पारी खेली, जो आईपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा है।

- जोस बटलर(राजस्थान राॅयल्स)- चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 95 रन

- केएल राहुल(किंग्स इलेवन पंजाब)- राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ नाबाद 95 रन

- रोहित शर्मा(मुंबई इंडियंस)- राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 94 रन

- श्रेयस अय्यर(दिल्ली डेयरडेविल्स)- कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 93 रन

- संजू सैमसन(राजस्थान राॅयल्स)- राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 92 रन

- विराट कोहली(राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 92 रन

- शिखर धवन(सनराइजर्स हैदराबाद)- दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 92 रन

- जेसन रॉय(दिल्ली डेयरडेविल्स)- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 91 रन

- एबी डीविलियर्स(राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 90 रन