Sports

खेल डैस्क  : आईपीएल के 58 मैच खत्म हो चुके हैं। अंक तालिका में अभी भी गुजरात टाइटंस 12 में से नौ मैच जीतकर टॉपर बनी हुई है। वहीं, सबसे ज्यादा बाऊंड्रीज लगाने वाली टीम की अगर बात करें तो छक्के लगाने में राजस्थान तो चौके लगाने में गुजरात की टीम पहले नंबर पर चल रही है। 58 मैचों तक 830 छक्के लग चुके हैं जबकि चौकों की संख्या 1601 है। बटलर सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 56 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। देखें टीम वाइज लिस्ट-


सबसे ज्यादा चौके-छक्के
चेन्नई सुपर किंग्स : चौके 152, छक्के 91
कोलकाता नाइट राइडर्स : चौके 149, छक्के 89
दिल्ली कैपिटल्स : चौके 185, छक्के 91
मुंबई इंडियंस : चौके 141, छक्के 75
पंजाब किंग्स : चौके 156, छक्के 82
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : चौके 161, छक्के 77
गुजरात टाइटंस : चौके 195, छक्के 58
लखनऊ सुपर जायंट्स : चौके 159, छक्के 81
सनराइजर्स हैदराबाद : चौके 132, छक्के 78
राजस्थान रॉयल्स : चौके 171, छक्के 108

 

यह भी पढ़ें:- Football की 10 सबसे चर्चित महिला फैन, 5वीं करवा चुकी Playboy शूट

 

यह भी पढ़ें:- अश्विन का बल्लेबाजी स्टाइल देख यूं मुस्कराई पत्नी प्रीति, दिग्गज ने लगाई IPL का पहला अर्धशतक

 


ऑरेंज कैप की स्थिति
618 जोस बटलर
459 केएल राहुल 
427 डेविड वॉर्नर
389 फाफ डु प्लेसिस
384 शुभमन गिल

पर्पल कैप की स्थिति
22 युजी चहल
21 वानिंदु हसरंगा
18 कागिसो रबाडा 
18 कुलदीप यादव
17 टी नटराजन

बता दें- बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें दिल्ली की टीम ने जीत हासिल कर अंक तालिका में 5वां स्थान हासिल किया। दिल्ली अगर अगले दोनों मुकाबले जीत गई तो वह प्लेऑफ में जा सकती है बशर्ते बेंगलुरु आगामी दो मैचों में से एक मैच गंवाए। देखें प्वाइंट टेबल-
 

830 sixes hit in 58 matches in IPL 2022, IPL 2022, IPL Records, Delhi vs Rajasthan, Jos Buttler, आईपीएल 2022, आईपीएल 2022, आईपीएल रिकॉर्ड्स, दिल्ली बनाम राजस्थान