Sports

कराईकुडी , तमिलनाडू ( निकलेश जैन ) भारतीय महिला सीनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अंततः अविजित रहते हुए एयर इंडिया की भक्ति कुलकर्णी नें अपने नाम कर लिया । भक्ति का यह लगातार दूसरा राष्ट्रीय खिताब रहा । भक्ति नें अंतिम राउंड मे आंध्र प्रदेश की प्रत्युशा बोड़ा से ड्रॉ खेलते हुए 10 अंको के साथ खिताब अपने नाम किया ,पूरी प्रतियोगिता में भक्ति 9 जीत और 2 ड्रॉ के साथ अविजित रही । दूसरे स्थान पर दिल्ली की वन्तिका अग्रवाल रही उन्होने कुल 8.5 अंक बनाए अंतिम राउंड में वह महाराष्ट्र की मृदुल देहांकर से जीत नहीं सकी मैच ड्रॉ रहा पर यह भी उन्हे उपविजेता बनाने के लिए काफी रहा । महाराष्ट्र की दिव्या देशमुख 8.5 अंक बनाकर टाईब्रेक में तीसरे स्थान पर रही । 8 अंको पर आंध्र प्रदेश की प्रत्युशा बोदा ,महाराष्ट्र की मृदुल ,तामिलनाडु की श्रीजा सेशाद्री और पीएसपीबी की निशा मोहता चौथे से सातवे स्थान पर रही तो 7.5 अंको के साथ तमिलनाडू की नंधिधा पीवी , एयर इंडिया की मीनाक्षी सुब्रमण्यम ,और आंध्र प्रदेश की हर्षिता गुदांती आठवे से दसवें स्थान पर रही ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo   Name FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  w-we
1 2 WGM Kulkarni Bhakti IND 2388 AI 10,0 0,0 72,0 78,0 69,75 9 1,91
2 10 WIM Vantika Agrawal IND 2243 DEL 8,5 0,0 74,5 80,5 60,50 7 2,15
3 3 WIM Divya Deshmukh IND 2373 MAH 8,5 0,0 72,0 77,0 56,00 7 -0,17
4 8 WIM Pratyusha Bodda IND 2265 AP 8,0 0,0 70,5 75,5 52,75 7 -0,10
5 24 WCM Mrudul Dehankar IND 2074 MAH 8,0 0,0 68,0 73,0 51,25 6 3,00
6 5 WIM Srija Seshadri IND 2306 TN 8,0 0,0 67,0 72,0 50,50 7 -1,09
7 13 IM Mohota Nisha IND 2221 PSPB 8,0 0,0 63,5 68,5 49,25 5 -0,29
8 9 WIM Nandhidhaa P V IND 2259 TN 7,5 0,0 74,5 79,5 49,25 7 0,19
9 18 WGM Meenakshi Subbaraman IND 2163 AI 7,5 0,0 74,0 79,0 50,25 6 1,70
10 23 WIM Harshita Guddanti IND 2078 AP 7,5 0,0 67,0 72,0 46,75 6 1,83
11 17 WIM Chitlange Sakshi IND 2168 MAH 7,5 0,0 59,0 64,0 43,25 7 -1,55
12 14   Priyanka K IND 2217 TN 7,0 0,0 69,0 74,0 43,00 6 -1,10
13 4 IM Vijayalakshmi Subbaraman IND 2357 AI 7,0 0,0 68,0 73,0 43,75 6 -2,64
14 20 WFM Jain Nityata IND 2135 MP 7,0 0,0 67,0 72,0 41,00 7 0,08
15 6 WGM Gomes Mary Ann IND 2303 PSPB 7,0 0,0 66,5 72,5 45,25 5 -1,74
16 22 WIM Varshini V IND 2087 TN 7,0 0,0 66,5 71,5 42,50 5 0,18
17 27   Bala Kannamma P IND 2051 TN 7,0 0,0 66,5 71,5 40,75 6 1,59
18 28 WGM Ramaswamy Aarthie IND 2020 AI 7,0 0,0 66,0 71,0 42,00 5 2,60
19 15 WGM Swati Ghate IND 2192 LIC 7,0 0,0 63,0 65,5 38,50 6 -1,25
20 16 WCM Sharma Isha IND 2188 KAR 7,0 0,0 62,5 67,0 39,75 6 -1,24