Sports

नई दिल्लीः क्रिकेट एक ऐसा खेल बन चूका है जिसने कई खिलाड़ियों के अधूरे सपने पुरे किये और आज वही खिलाडी अपने स्टाइल और महंगे लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते  है। क्रिकेटर्स के रिकॉर्ड के बाद अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा बात होती है तो वह है उनका लग्जरी लाइफ स्टाइल। वह क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं, उनके पास कौन की लग्जरी गाड़ियां हैं। लेकिन यह खेल जितना लोगों का मनोरंजन करवाता है उतना ही फैंस को खिलाड़ियों के निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए बेहताब रहते है। हालांकि क्या आपको पता है कि क्रिकेट के वो कौनसे खिलाड़ी है जो शादी किए बिना ही पिता बन गए। इसी लिस्ट में एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमे से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने पिता बनने के बाद शादी भी कर ली। आइए जानें इन खिलाड़ियों के बारे में-

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है विनोद कांबली..
PunjabKesari

विनोद कांबली भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शादी करने से पहले ही पिता बन चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नोएला लैविस था, जिन्हें वह तलाक दे चुके हैं। इसके बाद उनका अफेयर फैशन मॉडल आंद्रया हैविट से शुरू हुआ। इसी दौरान आंद्रेया ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि इसके तुरंत बाद कांबली ने आंद्रेया से शादी भी कर ली थी। उनके इस बेटे का नाम जीजस क्रिस्टियानो है।

दूसरे नंबर पर नाम आता है क्रिस गेल का
 PunjabKesari
विंडीज टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल की तूफानी पारियों से हर कोई वाकिफ हैं। वह क्रिकेट के साथ-साथ मस्तमाैला जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। गेल की पत्नी नताशा ने शादी करने से पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम गेल ने बलश रक्खा है।

तीसरे पर नाम आता है क्रिकेटर जो रूट 
PunjabKesari

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज और उपकप्तान जो रूट हाल ही में पिता बनने का सुख उठाया है. हालाकि बता दें कि जो ने अभी शादी नहीं की है लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड केरी कोटरेल ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इन दिनों दोनों अपने इस बाचे को साथ खुशी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

चौथे नंबर पर नाम है डेविड वार्नर 
PunjabKesari

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर अप्रैल 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड कैंडिस वार्नर के साथ शादी की थी। लेकिन वह शादी से पहले ही एक बेटी के पिता बन गए। कैंडिस ने सितंबर 2014 में एक बच्चे को जन्म दिया था।

PunjabKesari
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टीम इंडिया के स्टार आलॅराउडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, पांड्या जल्द ही पिता बनने वाले हैं। जहां उन्होंने कल शाम को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की। जिसके बाद क्रिकेट के गलियारों में हार्दिक चर्चा का विषय बन गया था।