Sports

नई दिल्ली : भारत में 2020 में आयोजित होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मद्देनजर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 35 संभावित खिलाड़ी चुने हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जूनियर गल्र्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद चयन समिति ने एक बैठक में इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर 35 संभावित खिलाड़ी चुने हैं।

समिति ने कई राज्यों में ट्रायल्स के आधार पर भी खिलाडिय़ों को चुना हैं। सभी खिलाडिय़ों को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप 2020 के मद्देनजर एक कोचिंग शिविर के लिए बुलाया गया हैं। भारत के पूर्व अंतररष्ट्रीय खिलाड़ी और टीम के कोच एलेक्स एम्ब्रोज की निगरानी में सभी खिलाड़ी गोवा में रिपोर्टिंग करेंगे।

35 संभावित खिलाडिय़ों की सूची
गोलकीपर :
तनु, थौदम देवी, आद्रिजा सरखेल, मनीषा, मंजू गंजू 
डिफेंडर : पूर्णिमा कुमारी, फंजुबम देवी, सुधा टिर्की, अंतरिका, कृतिना देवी, निशा, डेजी क्रेस्टो, नकीता, कामना, वैष्णवी चंद्रकांत
मिडफील्डर : माटिर्ना, अवेका सिंह, प्रियंका देवी, अस्तम ओरेन, अंजू, पूनम, सलोमी मिंज, द्दष्टि पंत, मनीषा, प्रियंका सुजीश
फॉरवर्ड : किरण, अमीषा बॉक्सला, मरियामल, सुमति कुमारी, मनीषा नाइक, लिंडा कोम, शिल्की देवी, साई सांके, लालनुन सियामी, करेन एस्ट्रोसियो।