Sports

 जालंधर/अमृतसर : आंध्र प्रदेश में 23 मार्च से शुरू हो रही 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम के लिए पूरे पंजाब से 31 संभावित खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद हॉकी इंडिया ने एडहॉक कमेटी बनाई है। जिसके सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने बताया कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में ट्रायल करवाए गए थे।

ट्रायल में चुनी गईं खिलाड़ी

31 players selected, national punjab junior women hockey team, Hockey news in hindi, sports news, राष्ट्रीय पंजाब जूनियर महिला हॉकी टीम
मनप्रीत कौर, शरणजीत कौर, मनप्रीत कौर, अमरीन हामिद, चवांग तमांग, वैशाली शर्मा, अमनदीप कौर, स्नेहा सभरवाल, अंजलि पवार, समनदीप, दीपिका, पलक, संजना, सुखप्रीत कौर, खुशी, किरणप्रीत, जशनप्रीत, मुस्कानप्रीत कौर, स्वेना, सोमा, सुखवीर कौर, मिताली। सिमरनजीत, धर्मा, जैस्मीन, रूपिंदर, सुखप्रीत, माहिकप्रीत, रूपिंदर, गुंजन और दिव्या।

ट्रायल में कमेटी द्वारा गठित सिलेक्शन कमेटी क्रमश: द्रोणाचार्य अवार्डी बलदेव सिंह, सुखजीत कौर, राजबीर कौर, योगिता बाली, निर्मल सिंह ने खिलाडिय़ों का चुना किया। ओलंपियन शम्मी अनुसार- 31 संभावित खिलाडिय़ों का 15 दिन का कोचिंग कैंप आयोजित करने के बाद, इन खिलाडिय़ों में पंजाब महिला हॉकी टीम का चयन किया जाएगा।