Sports

गोवा ( निकलेश जैन ) में सम्पन्न हुए गोवा इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अर्मेनिया के ग्रांड मास्टर सहकयान समवेल नें तीन खिलाड़ियों के बीच टाई होने के बाद बेहतर टाईब्रेक के आधार पर अपने नाम कर लिया । अंतिम राउंड में उनकी जॉर्जिया के ग्रांड मास्टर जोजुया दावित पर जीत जोरदार रही और वह 8 अंको पर पहुँच गए जबकि उनके हमवतन और शुरुआत से ही बढ़त पर चल रहे पेट्रोसियन मेनुएल भी अपना मुक़ाबला जॉर्जिया के लूका पाइचादा से ड्रॉ खेलते हुए 8 अंको पर आ गए ।

पिछले बर्ष के विजेता खिलाड़ी ईरान के इदानी पौया नें टॉप सीड और खिताब के प्रबल दावेदार वेनुएजेला के एडुयार्डो इतुरिजागा को मात देते हुए 8 अंक बना लिया और इस प्रकार तीनों के बीच टाई हो गया ऐसे में टाईब्रेक के आधार पर सहकयान समवेल पहले ,पेट्रोसियन मेनुएल दूसरे तो इदानी पौया तीसरे स्थान पर रहे ।

PunjabKesari

चौंथे से लेकर ग्यारहवे स्थान तक सभी खिलाड़ी 7.5 अंको पर रहे जिनमें टाईब्रेक के आधार पर रूस के व्लादिमीर बुर्मकिन ,उक्रेन के एडम तुखेव ,जॉर्जिया के लूका पाईचादा ,चिली के रोड्रिगों वासकेस , बांग्लादेश के जियौर रहमान ,भारत के नुबेर शाह ,डी गुकेश और देबाशीश दास  क्रमशः चौंथे से लेकर ग्यारहवे स्थान पर रहे । 

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अनुज श्रीवात्रि 14वे ,अभिजीत कुंटे 17वे ,शार्दूल गागरे 18वे ,भारत सुब्रमण्यम 19वेस्थान पर रहे । 


अगले वर्ष से प्रतियोगिता होगी पूर्व रक्षा मंत्री के नाम पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मोजूदगी में गोवा के पावर मिनिस्टर नीलेश काब्राल नें प्रतियोगिता के 2020 के संस्करण को पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर आयोजित करने की घोषणा की । इस वर्ष की गोवा प्रतियोगिता यहाँ खिलाड़ियों को मिले अंतर्राष्ट्रीय नार्म की वजह से भारत के सबसे सफल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट बन गया । 
तियोगिता में पहले ही दो खिलाड़ी मित्रभा गुहा और संकल्प गुप्ता इंटरनेशनल मास्टर बन चुके है और अब अनुज श्रीवात्रि ,के प्रियांका ,आरएस रथनवेल , नीलेश सहा ,मित्रभा गुहा ,आर्यन वर्षने को इंटरनेशनल मास्टर नार्म और साइना सोनालिका को वुमेन इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल हुआ ।

Final Ranking after 10 Rounds

Rk. SNo     Name Typ sex FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  n w we w-we K rtg+/-
1 3   GM Ter-Sahakyan Samvel     ARM 2611 ARM 8,0 0,0 61,5 66,5 52,25 7 10 8 6,75 1,25 10 12,5
2 11   GM Petrosyan Manuel     ARM 2573 ARM 8,0 0,0 58,0 63,0 48,50 6 10 8 6,51 1,49 10 14,9
3 6   GM Idani Pouya     IRI 2597 IRI 8,0 0,0 54,0 57,5 46,25 7 10 8 7,57 0,43 10 4,3
4 18   GM Burmakin Vladimir     RUS 2526 RUS 7,5 0,0 54,5 58,5 43,75 5 10 7,5 7,57 -0,07 10 -0,7
5 17   GM Tukhaev Adam     UKR 2527 UKR 7,5 0,0 53,5 57,0 41,25 5 10 7,5 7,03 0,47 10 4,7
6 13   GM Paichadze Luka     GEO 2557 GEO 7,5 0,0 52,5 57,0 41,00 6 10 7,5 7,14 0,36 10 3,6
7 27   GM Vasquez Schroeder Rodrigo     CHI 2476 CHI 7,5 0,0 52,5 56,5 41,75 6 10 7,5 7,16 0,34 10 3,4
8 25   GM Rahman Ziaur     BAN 2481 BAN 7,5 0,0 52,0 55,5 39,00 7 10 7,5 6,31 1,19 10 11,9
9 38   IM Mohammad Nubairshah Shaikh     IND 2436 MAH 7,5 0,0 52,0 55,5 38,00 7 10 7,5 6,52 0,98 10 9,8
10 16   GM Gukesh D     IND 2543 TN 7,5 0,0 51,5 56,5 41,75 7 10 7,5 8,01 -0,51 10 -5,1
11 14   GM Debashis Das     IND 2544 ORI 7,5 0,0 51,5 55,5 41,25 5 10 7,5 8,06 -0,56 10 -5,6
12 1   GM Iturrizaga Bonelli Eduardo     VEN 2637 VEN 7,0 0,0 60,5 65,0 43,50 5 10 7 7,44 -0,44 10 -4,4
13 9   GM Jojua Davit     GEO 2580 GEO 7,0 0,0 59,5 63,5 42,00 5 10 7 7,06 -0,06 10 -0,6
14 72   FM Anuj Shrivatri     IND 2336 MP 7,0 0,0 55,0 58,5 38,75 5 10 7 5,26 1,74 20 34,8
15 2   GM Pantsulaia Levan     GEO 2614 GEO 7,0 0,0 54,5 58,0 39,00 6 10 7 7,56 -0,56 10 -5,6
16 10   GM Turov Maxim     RUS 2579 RUS 7,0 0,0 54,0 58,5 39,75 5 10 7 8,16 -1,16 10 -11,6
17 26   GM Kunte Abhijit     IND 2478 MAH 7,0 0,0 53,0 58,0 40,00 4 10 7 7,52 -0,52 10 -5,2
18 24   GM Gagare Shardul     IND 2482 MAH 7,0 0,0 53,0 57,0 38,75 4 10 7 7,59 -0,59 10 -5,9
19 54   CM Bharath Subramaniyam H     IND 2383 TN 7,0 0,0 52,0 55,5 35,50 6 10 7 5,91 1,09 20 21,8
20 33   GM Lugovskoy Maxim     RUS 2451 RUS 7,0 0,0 50,0 54,5 37,00 6 10 7 7,61 -0,61 10 -6,1