Sports

गोवा में चल रहे गोवा इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत के नाम दो बड़ी उपलब्धि आई जब भारत के दो युवा खिलाड़ी कोलकाता बंगाल के 18 वर्षीय मित्रभा गुहा नें बांगलादेश के ग्रांड मास्टर जियौर रहमान को तो नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले 15 वर्षीय संकल्प गुप्ता नें ब्राज़ील के ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर फिएर को मात देते हुए अपनी लाइव रेटिंग 2400 अंको तक पहुंचा दी और इसके साथ ही विश्व शतरंज संघ के इंटरनेशनल मास्टर के टाइटल की पात्रता हासिल कर ली । दोनों ही खिलाड़ी इससे पहले ही अपने तीनों इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल करने की औपचारिकता पूरी कर चुके थे । भारत के लिहाज से यह एक बड़ा मौका था जब एक साथ दो युवा खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टाइटल को हासिल करने में कामयाब रहे ।

खैर प्रतियोगिता में चार राउंड के बाद भारत के लिए बुरी खबर यह है की अब सयुंक्त बढ़त में फिलहाल कोई भारतीय नहीं है । अपने चारो राउंड जीतकर कजाकिस्तान के पीटर कोस्टेंकों ,अर्मेनिया के समवेल सहकायन और मेनुएल पेट्रोसियन और उक्रेन के वालेरीय नेवेरोव सबसे आगे चल रहे है । हालांकि सिर्फ आधा अंक के अंतर पर भारत के दीपन चक्रवर्ती ,इनयान पी,वियानी अंटोनिओ ,और मित्रभा गुहा सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है

Pairings/Results

Round 5 on 2019/06/21 at 1000 hrs

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 28   GM Kostenko Petr 2473 4   4 GM Ter-Sahakyan Samvel 2611   3
2 29   GM Neverov Valeriy 2470 4   4 GM Petrosyan Manuel 2573   11
3 32   IM Nguyen Van Huy 2456   GM Jojua Davit 2580   9
4 12   GM Deepan Chakkravarthy J. 2557   IM Iniyan P 2525   19
5 20   GM Malakhatko Vadim 2505   IM Viani Antonio Dcunha 2362   60
6 69   FM Mitrabha Guha 2341   3 GM Iturrizaga Bonelli Eduardo 2637   1
7 2   GM Pantsulaia Levan 2614 3   3 IM Gusain Himal 2404   48
8 51   GM Manik Mikulas 2399 3   3 GM Gupta Abhijeet 2606   5
9 6   GM Idani Pouya 2597 3   3 IM Rahul Srivatshav P 2395   53
10 52   IM Nitin S. 2398 3   3 GM Aleksandrov Aleksej 2588   7
11 8   GM Stupak Kirill 2584 3   3   Koustav Chatterjee 2404   49
12 58     Sahoo Utkal Ranjan 2371 3   3 GM Paichadze Luka 2557   13
13 15   GM Fier Alexandr 2543 3   3 IM Sidhant Mohapatra 2351   65
14 16   GM Gukesh D 2543 3   3   Sankalp Gupta 2359   62
15 70   FM Pranav Anand 2340 3   3 GM Tukhaev Adam 2527   17
16 18   GM Burmakin Vladimir 2526 3   3 CM Rohith Krishna S 2347   67
17 22   GM Anurag Mhamal 2497 3   3   Pranav V 2336   73
18 74     Ajay Krishna S 2335 3   3 GM Venkatesh M.R. 2490   23
19 24   GM Gagare Shardul 2482 3   3   Neelash Saha 2315   79
20 78   FM Dang Hoang Son 2320 3   3 GM Rahman Ziaur 2481   25