आबूधाबी ,यूएई ( निकलेश जैन ) में चल रहे 26वे आबुधाबी मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप के 5 राउंड में भारत के ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन नें स्पेन के संटोस मिगुएल को मात देते हुए अपना चौंथा अंक अर्जित किया और इसके साथ ही अब वह 4 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर पहुँच गए है । अब तक खेले 5 मुकाबलों में मुरली नें 3 जीते है और 2 ड्रॉ खेले है और अगर वह आने वाले चार राउंड में अपना यही प्रदर्शन जारी रखते है तो बहुत संभव है की वह खिताब जीत सके ।
मुरली कार्तिकेयन का अब तक का प्रदर्शन
Name |
Karthikeyan Murali |
Title |
GM |
Starting rank |
14 |
Rating |
2612 |
Rating national |
0 |
Rating international |
2612 |
Performance rating |
2707 |
FIDE rtg +/- |
5,7 |
Points |
4 |
Rank |
9 |
Federation |
IND |
Ident-Number |
0 |
Fide-ID |
5074452 |
Year of birth |
1999 |
अभी फिलहाल सबसे आगे जॉर्जिया के जोबावा बादुर 5 अंको पर तो ईरान के वर्तमान विश्व जूनियर चैम्पियन परहम मघसूदलू 4.5 अंको पर खेल रहे है और अगले राउंड में इन दोनों को आपस में मुक़ाबला खेलना है जबकि मुरली के सामने उक्रेन के अंदेरी वोलोक्टीन होंगे । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में प्रग्गानंधा ,आर्यन चोपड़ा ,अरविंद चितांबरम ,वैभव सूरी और वीएस रथनवेल 3.5 अंको पर खेल रहे है ।
Pairings/Results
Round 6 on 2019/08/07 at 5:00 PM