Sports

हेंगसुई , चीन ( निकलेश जैन ) में शुरू हुए आईएमसीए माइंड चैंपियनशिप में भारत को बिना पदक के ही वापस लौटना पड़ा और सबसे आगे चल रही भारत की कोनेरु हम्पी दूसरे दिन अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पायी और बेहद ही दुर्भाग्यशाली तरीके से चौंथे स्थान पर रही । 8.5 अंको से आगे खेलेते हुए सबसे पहले रूस की गुनिना वालेंटीना से 1-1 से मुक़ाबला बराबर खेला तो हमवतन हरिका द्रोणावल्ली को 1.5-0.5 से पराजित किया पर उन्हे सबसे बड़ा झटका तब लगा जब वह 14वी वरीय कजाकिस्तान की अब्दुमलिक ज़्हंसाया से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा और यही से वह पहले स्थान से खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गयी पर इसके बाद भी वह अगले तीन मैच मे 2.5 अंक बनाकर पदक की दौड़ में बनी रह सकती थी पर उक्रेन की अन्ना उशनेनिया और फिर अमेरिका की इरिना कृष से 1-1 से मुक़ाबला ड्रॉ खेलकर सिर्फ 2 अंक जुटा सकी और 13 अंको के साथ चौंथे स्थान पर रही । प्रतियोगिता में चीन की लेई टिंगजे नें 15 अंको के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर स्वर्ण पदक , इतने ही अंको पर रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनीयुक नें रजत पदक तो 13.5 अंको के साथ चीन की तान ज़्होंगोई नें कांस्य पदक हासिल कर लिया । भारत की हरिका द्रोणावल्ली 11.5 अंको के साथ छठे स्थान पर रही । 

Final Ranking after 22 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 1   GM Lei Tingjie CHN 2502 15,0 1,0 242,0 2572 20 41,2
2 8   GM Kosteniuk Alexandra RUS 2451 15,0 1,0 241,0 2568 20 70,0
3 11   GM Tan Zhongyi CHN 2408 13,5 0,0 245,0 2525 20 71,6
4 5   GM Koneru Humpy IND 2466 13,0 0,0 247,5 2504 20 23,2
5 12   GM Krush Irina USA 2397 12,0 0,0 245,5 2473 20 44,8
6 7   GM Harika Dronavalli IND 2452 11,5 1,5 243,5 2439 20 -6,8
7 14   IM Abdumalik Zhansaya KAZ 2368 11,5 0,5 241,5 2443 20 46,8
8 9   GM Ushenina Anna UKR 2433 10,5 0,0 219,5 2420 20 -8,8
9 2   GM Gunina Valentina RUS 2491 10,0 0,0 237,5 2401 20 -52,0
10 3   GM Dzagnidze Nana GEO 2488 10,0 0,0 232,5 2393 20 -56,0
11 4   GM Stefanova Antoaneta BUL 2469 10,0 0,0 232,5 2388 20 -46,8
12 13   IM Paehtz Elisabeth GER 2381 10,0 0,0 231,5 2390 20 7,6
13 6   GM Zhao Xue CHN 2460 9,5 0,0 225,5 2373 20 -52,8
14 10   IM Bodnaruk Anastasia RUS 2429 9,0 0,0 223,5 2364 20 -39,6
15 16   GM Muzychuk Mariya UKR 2358 8,0 0,0 221,5 2333 20 -14,0
16 15   GM Khotenashvili Bela GEO 2361 7,5 0,0 216,0 2313 20 -28,4

पुरुष वर्ग में भी एक बार फिर विदित अंतिम राउंड में बेहतर नहीं  कर सके और 11.5 अंको के साथ सातवे स्थान पर रहे । पुरुष वर्ग में चीन के बु जियांगी 14.5 अंको के साथ स्वर्ण पदक , उक्रेन के एंटोन कोरोबोव 13.5 अंको के साथ रजत तो हंगरी के रिचर्ड रापो 13 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे । 

Final Ranking after 22 Rounds

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 16   GM Bu Xiangzhi CHN 2671 14,5 0,0 241,5 2832 20 96,4
2 3   GM Korobov Anton UKR 2738 13,5 0,0 235,0 2789 20 33,2
3 15   GM Rapport Richard HUN 2674 13,0 1,5 249,5 2776 20 62,4
4 1   GM Andreikin Dmitry RUS 2793 13,0 0,5 243,0 2772 20 -12,4
5 6   GM Leko Peter HUN 2721 12,5 0,0 249,5 2758 20 21,6
6 11   GM Wang Hao CHN 2688 12,0 0,0 225,0 2751 20 37,2
7 7   GM Vidit Santosh Gujrathi IND 2715 11,5 2,0 240,0 2727 20 8,8
8 14   GM Ponomariov Ruslan UKR 2681 11,5 0,0 225,0 2715 20 22,4
9 8   GM Gelfand Boris ISR 2706 10,5 0,0 246,0 2700 20 -6,0
10 5   GM Yu Yangyi CHN 2724 10,5 0,0 231,0 2695 20 -18,8
11 13   GM Fedoseev Vladimir RUS 2684 10,5 0,0 227,0 2687 20 0,8
12 2   GM Dominguez Perez Leinier USA 2743 10,0 0,0 230,0 2674 20 -40,4
13 9   GM Le Quang Liem VIE 2699 9,5 0,0 229,0 2658 20 -25,2
14 12   GM Jones Gawain C B ENG 2687 8,5 0,0 230,0 2626 20 -38,0
15 10   GM Cheparinov Ivan GEO 2695 8,0 0,0 226,0 2614 20 -47,2
16 4   GM Mamedov Rauf AZE 2730 7,0 0,0 224,0 2572 20 -94,8