Sports

नई दिल्ली : भारतीय ओलम्पिक संघ ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने गुरूवार को यहां विदाई समारोह में यह घोषणा की। 

मेहता ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में कहा कि इन खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए, रजत विजेता को 10 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेता को साढ़े सात लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।'