जालंधरः पंजाब केसरी सेंटर ऑफ चैस एक्सीलेंस की ओर से द गलेरिया डीएलएफ मॉल में करवाई गई 11वीं दो दिवसीय चैस प्रतियोगिता में अंडर 7 में लक्षित ओवरआल विनर बने। वहीं इसी कैटेगरी में लड़कों के वर्ग में कृष्ण जिंदल तो लड़कियों के वर्ग में आरिका कपूर ने जीत हासिल की। वहीं दिया सेतिया यंगेस्ट गर्ल और कार्तिक वर्मा को यंगेस्ट ब्वाय बने। प्रतियोगिता में करीब 350 खिलाडियों ने भाग लिया था।
इस अवसर पर पंजाब केसरी के इस दौरान पंजाब केसरी के डायरेक्टर अभिजय चोपड़ा, साइशा चोपड़ा, अविनव चोपड़ा, इंटरनेश्नल मास्टर सागर शाह, पूर्व राष्ट्रीय आयु वर्ग विजेता अमृता मोकल, जांलधर चैस ऐेसोसिएशन से राजिंद्रर शर्मा, फीडे मास्टर अश्वनी तिवारी, चीफ आर्बिटर कीर्ति शर्मा, कंवरजीत सिंह ने विजेताओं खिलाडिय़ों को स मानित किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर निकलेश जैन, आर्बिटर अमित शर्मा, संजीव शर्मा, चंद्रेश, कीर्ति कुमार, कशिश, अमनप्रीत सिंह, दानिश, आर्गेनाइजर टीम से कुंदन, रुचिका शर्मा, आदित्य आनंद, रमनीक, साहिल चौधरी और इशू भगत मौजूद रहे।
इंटरनेश्नल मास्टर सागर शाह ने खेला साइमल्टेनीअस मैच
इंटरनेश्नल मास्टर सागर शाह ने पंजाब के बेहतरीन खिलाडियों के साथ साइमल्टेनीअस मुकाबला खेला। यह मुकबला तकरीबन साढ़े तीन घंटों में खेला गया। पंजाब केसरी सेंटर ऑफ चैस एक्सीलेंस में यह पहली बार है कि बच्चों को इंटरनेश्नल मास्टर के साथ ऐसा मुकाबला खेलने का अवसर मिला। इस मुकाबले का मकसद बच्चों में आत्म विश्वास पैदा करना है ताकि चैस में उनकी रुचि अधिक हो और उनको गेम से जुड़ी कई सारी नई चीजें सीखने को मिल सकें।
सागर शाह न सिर्फ इंटरनेश्नल मास्टर है, बल्कि चार्टड अकाउंटेट भी है। उन्हें दुनिया के बेहतरीन चैस पत्रकार के रुप में भी जाना जाता है। शाह के लेखों और विश्लेषणों को दुनिया भर में पढ़ा जाता है। खुद विश्वनाथन आनंद और मैग्नस कार्लसन जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी भी उनकी क्षमता की इज्जत करते है। सागर शाह के पास दो ग्रैड मास्टर नार्म है और वह कई अन्तरार्ष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीत चुके है। पिछले तीन सालों से वह चैस बेस इंडिया के माध्यम से चैस के विस्तार के लिए काम कर रहे है।
अमृता मोकल पिछले बीस सालों से भारतीय महिला शंतरज में जाना हुआ नाम है। वह पूर्व अंडर 16 आयु वर्ग में चैंपियन रह चुकी है और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। अमृता पिछले कई वर्षो से न सिर्फ एक खिलाड़ी है बल्कि विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में विशेषज्ञ फोटोग्राफर भी है।
रिजल्ट (लड़कियां)
अंडर - 7
आरिका कपूर फर्स्ट
आरिशा सैकेंड
चिनार गोयल थर्ड
अंडर - 9
प्रांजल मल्होत्रा फर्स्ट
रिधिमा सैकेंड
प्राची थर्ड
अंडर - 11
मन्नत अग्रवाल फर्स्ट
ईशानवी सैकेंड
प्रीशा थर्ड
अंडर - 13
विभूति मित्तल फर्स्ट
खियाना सैकेंड
अनाहिता नरुला थर्ड
अंडर - 15
रिधिमा फर्स्ट
दृष्टि सैकेंड
श्रेया थर्ड
ओपन कैटेगरी
लावण्या जैन फर्स्ट
टिया सेतिया सैकेंड
सावरी थर्ड
रिजल्ट (लड़के )
अंडर - 7
ओवरआल विनर लक्षित
कृष्ण जिंदल फर्स्ट
आरव सैकेंड
मनन थर्ड
अंडर - 9
ओवरआल विनर श्रेयस अरोड़ा
रोशाग फस्ट
सक्षम सैकेंड
चरन थर्ड
अंडर - 11
ओवरआल विनर रेहान अरोडा़
अग्रिम जैन फर्स्ट
विशेष सैकेंड
यक्श अरोड़ा थर्ड
अंडर - 13
ओवरआल विनर सुखमनी सिंह
मुकुल राणा फर्स्ट
मंथन अरोड़ा सैकेंड
कनिष्क थर्ड
अंडर - 15
ओवरआल विनर पंकज अरोड़ा
मानस महाजन फर्स्ट
आदित्य जैन सैकेंड
करणदीप सिंह थर्ड
ओपन कैटेगरी
ओवरआल विनर अंशुल मेहता
दिनेश भगत फर्स्ट
पृथ्वी मोगा सैकेंड
अनुज बांसल थर्ड