Edited By swetha,Updated: 14 Jun, 2018 09:51 AM
कनाडा में 7 जून को हुए असेंबली चुनावों में 7 पंजाबियों ने बाजी मारी है।
कनाडाःकनाडा में 7 जून को हुए असेंबली चुनावों में 7 पंजाबियों ने बाजी मारी है। इनमें पंजाबियों में ब्रैंपटन वैस्ट से अमरजोत सिंह संधू भी शामिल हैं। इन्होंने पी.सी. पार्टी की तरफ से चुनाव लड़कर एम.पी.पी. बनकर पंजाबियों का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि अमरजोत सिंह संधू अमृतसर से संबंध रखते हैं और 10 साल पहले कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे। वह एम.पी.पी. बनने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी हैं। पंजाब केसरी के नरेश अरोड़ा और रमनदीप सिंह सोढी के साथ खास मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने हलके के साथ जुड़े हर मुद्दे पर बेबाकी के साथ बातचीत की।