Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Aug, 2022 04:11 PM
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सोमवार को अपना 200 वां स्वर्ण पदक हासिल किया। बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गई।
नई दिल्ली: भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सोमवार को अपना 200 वां स्वर्ण पदक हासिल किया। बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गई। वहीं बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों का समापन हो गया है और भारतीय खिलाड़ी जीत का परचम लहरा कर स्वदेश लौट रहे हैं।
बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया भी जब मेडल के साथ भारत लौटे तो उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर मौजूद खिलाड़ियों के रिश्तेदारों और उनके फैंन्स ने अपने चहेतों को कंधे पर उठा लिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया के स्वागत की दिल छूने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।