विजयादशमी आज, लालकिले में राष्ट्रपति संग दशहरा मनाएंगे पीएम मोदी ( पढ़ें 19 अक्टूबर की खास खबरें)

Edited By Pardeep,Updated: 19 Oct, 2018 05:26 AM

vijayadashmi will celebrate dussehra with president in red fort pm modi

देश में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाए जाने के बाद शुक्रवार को विजयादशमी मनाई जा रही है। इस मौके पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे।...

नई दिल्ली/जालंधरः  देश में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाए जाने के साथ शुक्रवार को विजयादशमी मनाई जा रही है। इस मौके पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दिल्ली की ऐतिहासिक लवकुश रामलीला में भी शामिल होंगे। 

राष्ट्रीय-
गृह मंत्री राजनाथ सिंह बीकानेर में BSF जवानों संग मनाएंगे दशहरा 

PunjabKesari
गृह मंत्री राजनाथ सिंह अत्यधिक संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे बीकानेर में शस्त्र पूजा की और दशहरा मनाया। संभवत: पहली बार केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने पाकिस्तान के साथ लगी भारत की सीमा के पास शस्त्र पूजा की। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री 19 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। 

छत्तीसगढ़ चुनाव - बीजेपी जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची 
PunjabKesari
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल दिल्ली जाते वक्त मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दिया गया है। पार्टी प्रत्याशियों के नामों की समीक्षा कर 19-20 अक्टूबर को विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम और विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना हुए।

पंजाब-
बादल आज बुढलाडा में

PunjabKesari
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल 19 अक्टूबर को प्रीत पैलेस बुढलाडा में पार्टी मीटिंग को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिला परिषद और ब्लॉक समिति के शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान देहाती गुरमेल सिंह फफड़े भाई, जिला प्रधान शहरी प्रेम अरोड़ा और शिरोमणि अकाली दल के हलका बुढलाडा के इंचार्ज डॉ. निशान सिंह हाकमवाला ने दी। 

पंजाब कैबिनेट -आज पटियाला में विशाल रोष मार्च 
PunjabKesari
गजेटेड और नॉन-गजेटेड एस. सी. बी. सी. इम्प्लॉइज वेलफेयर फेडरेशन पंजाब के राज्य चेयरमैन जसबीर सिंह पाल, राज्य प्रधान बलराज कुमार के दिशा-निर्देश की अगुआई में विशाल रोष मार्च ब्लॉक प्रधान कश्मीर सिंह और राज्य समिति मेंबर लेक्चरर बलजीत सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। पंजाब सरकार की एस. एस. ए. रमसा अध्यापकों के साथ की जा रही धक्केशाही के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर लेक्चरर बलजीत सिंह ने बताया कि फेडरेशन द्वारा इन अध्यापकों के समर्थन में 19 अक्टूबर को पटियाला में विशाल रोष मार्च कर साथियों का हौसला बढ़ाया जाएगा।

खेल
अाज होने वाले मुकाबले
PunjabKesari
क्रिकेट: पाक बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा टेस्ट, चौथा दिन)
कबड्डी: पटना पाइरेट्स बनाम तेलुगु टाइटन्स
कबड्डी: पुनेरी पलटन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!