माल्या विवाद के बाद स्वामी के बदले 'तेवर', जेतली से मांगा इस्तीफा

Edited By vasudha,Updated: 14 Sep, 2018 08:58 PM

भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस पर लगातार हमलावर स्वामी अब अपनी पार्टी को ही निशाने पर ले रहे हैं। विजय माल्‍या के दावे पर छिड़ी बहस के बीच उन्होंन अरुण जेतली पर कई सवाल खड़े कर दिए...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपने अक्सर विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस पर लगातार हमलावर स्वामी अब अपनी पार्टी को ही निशाने पर ले रहे हैं। विजय माल्‍या के दावे पर छिड़ी बहस के बीच उन्होंन अरुण जेतली पर कई सवाल खड़े कर दिए है। यही नहीं भापजा नेता ने वित्त मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है। 
PunjabKesari

स्वामी ने वित्त मंत्री के इस्तीफे वाली कांग्रेस की मांग का समर्थन करते हुए पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कैसे एक इस्तीफे की वजह से देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की लोकप्रियता को धक्का लगा था। भाजपा नेता ने ट्वीट कर लिखा कि 1962 में चीन से हुए युद्ध में भारत को मिली हार के बाद मेनन (तब के रक्षा मंत्री) के इस्तीफे की मांग उठी थी। नेहरू ने इसी मांग को खारिज करके अपनी चमक खो दी।

PunjabKesari
स्वामी ने लिखा कि तब नेहरू ने कांग्रेस की पार्लियामेंट्री पार्टी से कहा था कि अगर मेनन का इस्तीफा होगा तो मेरा भी इस्तीफा होगा। पार्लियामेंट्री पार्टी ने इसके जवाब में नेहरू से कहा कि ऐसे में वो भी इस्तीफा दे दें। उनके मुताबिक पार्लियामेंट्री पार्टी के इस स्टैंड के बाद नेहरू ने कदम पीछे खींच लिए और मेनन को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि भाजपा नेता ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में पीएम को चेताया है कि अगर वो जेतली का इस्तीफा नहीं लेते तो उनकी लोकप्रियता को धक्का लग सकता है। 

PunjabKesari
बता दें कि स्वामी ने वीरवार को भी वित्त मंत्री पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि किसी शक्तिशाली और अधिकृत स्तर के शख्स ने माल्या को भागने में मदद की, क्योंकि बिना किसी बड़े शख्स की मदद के माल्या देश से बाहर नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि 2016 में अगर सीबीआई के लुक आउट नोटिस को कमजोर न किया गया होता तो माल्या देश छोड़कर नहीं जा सकता था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!