विदेश दौरे से लौटे एमजे अकबर और मनोहर पार्रिकर की हालत गंभीर, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 14 Oct, 2018 01:47 PM

read the big news till now so far

यौन उत्पीड़न के अरोपों पर घिरे केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के देश लौटने से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की हालत बिगड़ने तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं...

नेशनल डेस्क: यौन उत्पीड़न के अरोपों पर घिरे केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के देश लौटने से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की हालत बिगड़ने तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

#MeToo: विदेश दौरे से लौटे केंद्रीय मंत्री अकबर, बोले- यौन आरोपों पर बाद में दूंगा बयान
केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के इस्तीफे के लिए बढ़ रहे दबाव के बीच वे आज विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा घेरने और यौन उत्पीड़न पर सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं बाद में इन आरोपों पर जवाब दूंगा और अपना बयान भी जारी करूंगा। बता दें कि एक महिला पत्कार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से उन पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है।

मनोहर पार्रिकर की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से लाया जा रहा गोवा
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर रविवार को दिल्ली से अपने गृह राज्य लौट रहे हैं। खबरों के अनुसार उनकी हालात काफी गंभीर बनी हुई है इसे देखते हुए उन्हे एयर एम्बुलेंस के जरिए  गोवा ले जाया जा रहा है। पार्रिकर को अग्न्याशय की बीमारी के इलाज के लिए 15 सितंबर को दिल्ली के प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

LOC पर पाक ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लघंन करते हुए फायरिंग की। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। 

भारत-PAK बॉर्डर के पास बीकानेर में दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह, करेंगे शस्त्र पूजा
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस बार बीएसएफ जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह बेहद संवेदनशील भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से लगे बीकानेर में शस्त्र पूजा करेंगे और दशहरा मनाएंगे। 

अमरीका आने वाले लोगों को ट्रंप की सलाह, योग्यता के आधार पर आएं
अवैध रूप से अमरीका आने वाले लोगों पर टिप्पणी करते ट्रंप ने कहा कि  वह चाहते हैं कि योग्य और मदद कर सकने वाले लोग देश में आएं और व्यक्ति अवैध तरीके से सीमा के अन्दर घुसपैठ नहीं करें। ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि मैं सीमाओं पर बहुत सख्त हूं। हमलोग सीमाओं पर बहुत सख्त रहे हैं। लोग हमारे देश में कानूनी तरीके से आए हैं, अवैध तरीके से नहीं। 

PAK सेना की भारत को गीदड़ भभकी, कहा-एक के बदले करेंगे 10 सर्जिकल स्ट्राइक
पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तान सेना की इंटर सर्विसेज के जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि अगर भारत सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिमाकत करता है तो पाकिस्तान उसका दस गुना ताकत के साथ जबाव देगा। गफूर पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ लंदन के एक दौरे पर गए हुए हैं।

नवरात्रि के दौरान ट्रेन में भी मिलेगा 'व्रत का खाना', ऐसे करना होगा ऑर्डर
नवरात्रि के दौरान ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने व्रत रखने वालों के लिए नई सुविधा शुरु की है जिसके तहत अब ट्रेन में ही व्रत का खाना मिलेगा। आईआरसीटीसी ने अपने ई-केटरिंग मेन्यू में नवरात्रि थाली का ऑप्शन भी रखा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी, जानिए आज क्‍या है दाम?
 पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 6 पैसे बढ़कर 82.72 रुपए हो गई है। वहीं, डीजल में 19 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और दिल्ली में डीजल 75.38 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है।

आलोक पर लगे आरोपों पर बोलीं रेणुका, कहा-शुक्र है उनके साथ आउटडोर शूट नहीं किया
बॉलीवुड में संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर आलोक नाथ की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। उनपर एक के बाद एक यौन शोषण के आरोप लगते जा रहे है। हाल ही में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में आलोक की बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

धोनी का सेलेक्टर्स को झटका, मैच में खेलने से किया इनकार
राष्ट्रीय चयन समिति को तब शर्मसार होना पड़ा जब महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को झारखंड के लिए विजय हजारे ट्राफी क्वार्टरफाइनल में खेलने से इनकार कर दिया, जबकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दो दिन पहले सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की थी। इस मौजूदा घटना से स्पष्ट हो गया कि चयनकर्ताओं और सीनियर खिलाडिय़ों के बीच कोई संवाद नहीं होता। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!