अग्नि-5 का परीक्षण रहा सफल और PAK ने भारतीय चौकियों को बनाया निशाना, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By vasudha,Updated: 03 Jun, 2018 08:06 PM

read the big news till now so far

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफलतापूर्वक परीक्षण से लेकर 56 इंच के सीने पर CM बिप्लब के ''ज्ञान'' तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं...

नेशनल डेस्क: बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफलतापूर्वक परीक्षण से लेकर 56 इंच के सीने पर CM बिप्लब के 'ज्ञान' तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

भारत ने अग्नि-5 का किया सफल परीक्षण, लंबी दूरी तक हथियार ले जाने में है सक्षम
भारत ने स्वदेश में विकसित, परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का आज सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह मार करने में सक्षम इस मिसाइल को सुबह करीब 9 बजकर 48 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के लांच पैड-4 से सचल प्रक्षेपक (मोबाइल लांचर) की मदद से प्रक्षेपित किया गया।

मॉरीशस जा रहा सुषमा स्वराज का विमान हुआ लापता, 14 मिनट बाद हुआ संपर्क
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों दक्षिण अफ्रीका की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार को अथॉरिटी में उस समय हड़कंप मच गया जब विदेश मंत्री के विमान का संपर्क कुछ देर के लिए दुनिया से कट गया। वीवीआईपी विमान मेघदूत का संपर्क हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बावजूद मॉरीशस एयर ट्रैफिक कंट्रोल से नहीं हो सका। करीब 12-14 मिनट तक विमान से संपर्क टूटा रहा। 

 PAK ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया, 2 जवान शहीद व 10 लोग जख्मी
भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के 2003 में हुए समझौते का ‘अक्षरश:’ पालन करने पर सहमत होने के करीब एक हफ्ते बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने यहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी समेत दो जवान शहीद हो गए।

पात्रा ने हाफिज से की महागठबंधन की तुलना, कहा- यह दोनों हटाना चाहते हैं PM को
2019 में विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को घेरने की योजना बना रहा है। इसकी एक झलक कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा चुनाव में देखने को मिली। वहीं विपक्ष की एकजुटता पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने हमला बोला। उन्होंने महागठबंधन की तुलना आतंकी हाफिज सईद से करते हुए कहा कि यह दोनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं। 

 CM बिप्लब ने अब 56 इंच के सीने पर दिया नया 'ज्ञान'
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री की फिटनेस चुनौती को राज्य के युवा स्वीकारते हैं तो वे लोग स्वस्थ बनेंगे और राज्य का स्वास्थ्य भी बेहतर हो जाएगा। देब ने कहा कि सभी युवाओं को तंदुरूस्त रहना चाहिए। यदि सभी युवक दंड लगाएंगे तो वे स्वस्थ बनेंगे और त्रिपुरा भी स्वस्थ बनेगा, त्रिपुरा का सीना अपने आप ही 56 इंच का हो जाएगा।’’

ट्रेन लेट हुई तो अधिकारियों के प्रमोशन पर लग सकती है ब्रेक
रेलगाड़ियों की लेटलतीफी से परेशान लोगों को अगले एक महीने में निजात मिलने वाली है। ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिए रेलवे की तरफ से अब सख्‍त कदम उठाए जाने की तैयारी है। ट्रेनों के लेट होने पर रेल अधिकारियों पर भारी पड़ने वाली है। रेलगाड़ियों के समय पर नहीं चलने से जुड़े आला अधिकारियों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है। 

आतंकी हाफिज ‘अल्लाह-हू-अकबर तहरीक’ के जरिए लड़ेगा आम चुनाव
मुंबई आतंकी हमले का षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा 25 जुलाई का आम चुनाव ‘ अल्लाह-हू-अकबर तहरीक’ के जरिए लड़ेगा। दरअसल, इस समूह की मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) का राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकरण होना अभी बाकी है। संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई में मानसून की पहली दस्तक बनी आफत, करंट लगने से 3 लोगों की मौत
मुंबई में शनिवार शाम मानसून से पहले की बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं यह बारिश अपने साथ आफत भी लेकर आई। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान करंट लगने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं बारिश की वजह से हवाई यातायात और लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित हुई। 

यमन के मुख्य बंदरगाह पर कब्जा के लिए हुए संघर्ष में 100 से ज्यादा लोगों की मौत
यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह के लिए हो रहे संघर्ष में एक सप्ताह से भी कम समय में 100 से ज्यादा सैनिक और उग्रवादियों की मौत हो गई है। चिकित्सा और सैन्य स्रोत ने शनिवार को यह जानकारी दी। यमन के सुरक्षा बल होदिदा के लाल सागर बंदरगाह को बंद करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

SC ने दी बड़ी राहत, वेटिंग ई-टिकट वाले यात्री भी कर सकेंगे ट्रेन में सफर
भारतीय रेल में सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप वेटिंग ई-टिकट लेकर भी यात्री ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। इतना ही नहीं कंफर्म टिकट वाले मुसाफिरों के नहीं आने की सूरत में वेटिंग ई-टिकट वाले यात्री खाली सीट के लिए दावा जता सकेंगे। रेलवे के एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये अहम फैसला दिया है। हालांकि कोर्ट के इस फैसले पर रेलवे का कोई बयान नहीं आया है। 

आज से पूरे देश में लागू हुआ इंट्रा स्टेट ई-वे बिल, जान लीजिए इससे जुड़ी हर अहम बात
जी.एस.टी. के तहत इंट्रा स्टेट ई-वे बिल आज से देश भर में अनिवार्य हो जाएगा। सरकार ने ई-वे बिल को 1 अप्रैल से लागू किया था। इसके तहत 50 हजार रुपए से ज्‍यादा की वस्‍तु को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ई-वे बिल अनिवार्य किया गया है। हालांकि इंट्रा स्टेट ई-वे बिल अभी तक सभी राज्यों में लागू नहीं हुआ था, जो अब हो जाएगा।

 'संजू' का पहला गाना रिलीज, महिला की आवाज पर लिपसिंग करते हुए नजर आए रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का पहला गना 'मैं भी बढ़िया तू भी बढ़िया' रिलीज हो गया है। इस गाने में रणबीर कपूर पहली बार महिला की आवाज पर लिपसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर और सोनम एक साथ 10 साल बाद बड़ी स्क्रीन पर एक साथ नजर आ रहे हैं। गानें में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। 

अरबाज के पिता सलीम खान बोले- क्रिकेट में सट्टेबाजी लीगल होनी चाहिए
आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के मामले में अरबाज खान के पिता सलीम खान ने कहा कि क्रिकेट में सट्टेबाजी लीगल होनी चाहिए। करोड़ों रुपए गंवा चुके अरबाज ने शनिवार को पूछताछ के दौरान स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने आईपीएल पर सट्टा लगाया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि सट्टा लगाना उनकी आदत बन गई थी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!