राहुल चार दिनों की ब्रिटेन, जर्मनी यात्रा पर रवाना

Edited By Pardeep,Updated: 22 Aug, 2018 05:29 AM

rahul leaves for four days in uk germany

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा में उनके प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है।  सूत्रों के मुताबिक उनकी यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा में उनके प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक उनकी यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा है। इस यात्रा में उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है। जर्मनी में, वह हैम्बर्ग और बिर्लिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कुछ स्थानीय भारतीय मूल के सांसदों के सहयोग से ‘‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में 'इंडिया ऐट 70' विषय पर कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्रों को संबोधित किया था। उन्होंने इस साल मार्च में सिंगापुर नेशनल यूनिर्विसटी में एक सभा को संबोधित किया था और वह मलेशिया भी गए थे। उन्होंने बहरीन में भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है जहां उन्हें वहां के शाह ने आमंत्रित किया था।      
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!