ममता के गढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी (पढें 20 अप्रैल की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 20 Apr, 2019 05:18 AM

pm modi will be in mamta s stronghold

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। यहां वह चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम सुबह 10 बजे पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह बिहार के अररिया में दोपहर 12 बजे चुनावी रैली करेंगे....

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। यहां वह चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम सुबह 10 बजे पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह बिहार के अररिया में दोपहर 12 बजे चुनावी रैली करेंगे। यहां से पीएम उत्तर प्रदेश के एटा के लिए उड़ान भरेंगे। वह एटा और बरेली में जनसभाएं करेंगे।
PunjabKesari
अमित शाह आज दो राज्यों के दौरे पर
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज दो राज्यों के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे कर्नाटक के शिमोगा में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह केरल में दो चुनावी जनसभाएं करेंगे। बता दें कि केरल में भाजपा छोटे स्थानीय दलों के साथ चुनाव मैदान में है।
PunjabKesari
आज छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज भिलाई के वैशाली नगर में बड़ी चुनावी सभा में शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यकता इसकी तैयारी में जोर शोर से लगे हैं। 9 विधानसभा क्षेत्र वाले दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में लाखों की संख्या में क्षेत्रवासी सहित कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे। बता दें कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से प्रतिमा चंद्राकर चुनाव लड़ रहीं है। 
PunjabKesari
पैठण में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे गडकरी
मराठवाड़ा के जालना लोकसभा से चुनाव लड़ रहे राव साहब दानवे के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज पैठण में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने आज यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि गडकरी पार्टी के उम्मीदवार दानवे के पक्ष में प्रचार करने के लिए कल पैठण आ रहे हैं। गडकरी शनिवार पूर्वाह्न 10.20 बजे चिकलथना हवाईअड्उे पद उतरेंगे तथा विशेष हेलीकाप्टर से 1100 बजे पैठण पहुंचेंगे।
PunjabKesari
वायनाड में आज चुनाव प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगी जहां से उनके भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका वायनाड में कई जनसभाएं करेंगी। वायनाड में 23 अप्रैल को मतदान होना है। गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के अमेठी के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 
PunjabKesari
सपा-बसपा-लोकदल की संयुक्त जनसभा आज
समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेता आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में होगी। यहां वह आजम खान के लिए वोट की अपील करेंगे। इसके बाद दूसरी जनसभा फिरोजाबाद में होगी। बता दें कि फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के चचेरे भाई अक्षय यादव मैदान में हैं।
PunjabKesari
खेल
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (शाम 4 बजे)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेनवन पंजाब (रात 8 बजे)
PunjabKesari
फुटबाल : यू.ई.एफ.ए. चैम्पियंस लीग-2018/19
टैनिस : मोंटे कार्लो मास्टर्स टैनिस टूर्नामैंट-2019
बॉस्केटबाल : एन.बी.ए. प्लेऑफ बॉस्केटबाल लीग 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!