दिल्ली में अराजकता से जनता परेशान, प्रधानमंत्री ने आंखे मूंद ली है: राहुल गांधी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2018 06:06 PM

people in trouble in delhi anger rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उप राज्यपाल कार्यालय में धरने को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता से जनता परेशान हैं लेकिन मोदी ने अव्यवस्था को...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उप राज्यपाल कार्यालय में धरने को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता से जनता परेशान हैं लेकिन मोदी ने अव्यवस्था को सुलझाने पर ध्यान देने की बजाय आंखे मूंद ली हैं।
 

गांधी ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। भाजपा मुख्यमंत्री कार्यालय में धरने पर बैठी है। दिल्ली के नौकरशाह संवाददाता सम्मेलन संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में इस अराजकता और अव्यवस्था को सुलझाने के लिए पहल करने की बजाय आंखे मूंद ली हैं। राहुल ने कहा कि दिल्ली में जो नाटक चल रहा है उससे जनता परेशान है। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि दिल्ली में जो हो रहा हो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!