पाक में 12 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 12 Nov, 2018 01:15 PM

pakistan arrests 12 indian fishermen seizes 2 boats

पाकिस्तान ने सोमवार को  सिंध प्रांत के पास समुद्र से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाक का आरोप है कि ये भारतीय मछुआरे कथित तौर पर उसकी समुद्री सीमा में घुसे थे...

पेशावरः पाकिस्तान ने सोमवार को  सिंध प्रांत के पास समुद्र से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाक का आरोप है कि ये भारतीय मछुआरे कथित तौर पर उसकी समुद्री सीमा में घुसे थे। पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन मछुआरों की 2 नौकाओं को भी जब्त किया गया है। उसने बताया कि भारतीय मछुआरों को कराची में डॉक्स पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है और उनके खिलाफ पाकिस्तान में गैरकानूनी तौर पर घुसने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान अकसर अरब सागर में मछली पकड़ रहे एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। इसकी प्रमुख वजह उचित तकनीक का अभाव है जिससे दोनों देशों की समुद्री सीमा निश्चित हो सके। इन मछुआरों को लंबे वक्त तक जेलों में रहना पड़ता है और कुछ निश्चित मौकों पर इनकी रिहाई की जाती है। पिछले महीने भी पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी 3 नौकाओं को जब्त किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!