ऑफ द रिकॉर्डः एक बार फिर चुपके से छुट्टियां मनाने विदेश निकले राहुल गांधी

Edited By Pardeep,Updated: 21 Feb, 2020 08:33 AM

off the record rahul gandhi once again went abroad for vacation

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर चुपके से छुट्टियां मनाने एक हफ्ते के लिए विदेश चले गए हैं। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी रोम गए हैं और बाद में वह अन्य यूरोपीय देशों में भी जा सकते हैं। हालांकि वह अपने बैक ऑफिस की सहायता...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर चुपके से छुट्टियां मनाने एक हफ्ते के लिए विदेश चले गए हैं। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी रोम गए हैं और बाद में वह अन्य यूरोपीय देशों में भी जा सकते हैं। हालांकि वह अपने बैक ऑफिस की सहायता से गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। कई अहम मसलों पर ट्वीट भी कर रहे हैं। 

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अपने ट्विटर हैंडल से सब को शुभकामनाएं दीं। यह ट्वीट उन्होंने बुधवार को हिन्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज की फोटो के साथ पोस्ट किया। इस वर्ष में राहुल गांधी का यह दूसरा विदेश दौरा है। इससे पहले वह 31 दिसम्बर को अपनी नानी और अन्य लोगों के साथ नया साल मनाने इटली गए थे और 11 जनवरी को स्वदेश लौटे थे। 

उस दौरान उनके विदेश दौरे की आलोचना भी हुई थी क्योंकि तब सी.ए.ए. के विरोध में प्रदर्शन चल रहे थे। हालांकि पार्टी में कोई भी राहुल गांधी के विदेश जाने की पुष्टि नहीं कर रहा है। ऐसी भी जानकारी है कि वह बाद में लंदन भी जा सकते हैं लेकिन ए.आई.सी.सी. अथवा उनके कार्यालय की ओर से उनकी वापसी के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अब अस्थमा की समस्या से पूरी तरह ठीक हो गई हैं तथा पार्टी नेताओं के साथ सक्रिय रूप से बैठकें कर रही हैं।

इससे पहले नवम्बर में भी राहुल गांधी अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत दक्षिण कोरिया गए थे लेकिन उन्होंने 5 दिन और विदेश में रहने का फैसला किया जबकि उस समय संसद सत्र चल रहा था और वह इससे अनुपस्थित रहे। राहुल गांधी की सुरक्षा में नियुक्त सुरक्षा बलों के सूत्रों का कहना है कि इस बार भी उन्हें राहुल गांधी की यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

राहुल गांधी के विदेश दौरे पहले भी सुरक्षा बलों के लिए चिंता का विषय रहे हैं। वास्तव में, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि कुछ एस.पी.जी. से सुरक्षित लोग एस.पी.जी. कवर को पीछे छोड़ कर अज्ञात स्थानों पर चले गए थे। वह संसद में गांधी परिवार से एस.पी.जी. कवर हटाने के कारण बता रहे थे। अब गांधी परिवार को दिल्ली पुलिस की सहायता से सी.आर.पी.एफ. कवर मुहैया करवाया गया है। राहुल गांधी का लोकसभा सदस्य के तौर पर यह चौथा कार्यकाल है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!