ओडिशा के नौ जिले, 5633 गांव सूखा प्रभावित घोषित

Edited By shukdev,Updated: 01 Nov, 2018 06:15 PM

nine districts of odisha 5633 villages declared drought affected

ओडिशा के नौ जिलों, 16 शहरी स्थानीय निकायों, 66 विकासखंड और 5633 गांवों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया गया है। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सरकारी अधिसूचना जारी कर नौ जिलों बारागढ़, बोलागिर, देवगढ़, झारसुगुडा, कालाहांडी, नवरंगपुर, नौपदा, संबलपुर और...

भुवनेश्वर : ओडिशा के नौ जिलों, 16 शहरी स्थानीय निकायों, 66 विकासखंड और 5633 गांवों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया गया है। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सरकारी अधिसूचना जारी कर नौ जिलों बारागढ़, बोलागिर, देवगढ़, झारसुगुडा, कालाहांडी, नवरंगपुर, नौपदा, संबलपुर और सुंदरगढ़ की 233173.8 हेक्टेयर फसल सूखे से प्रभावित हुई है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में नमी की कमी के कारण 33 प्रतिशत या इससे अधिक खरीफ फसल नष्ट होने पर उसे सूखा प्रभावित घोषित किया गया।

सरकार ने अधिसूचित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। ओडिशा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत सूखा निगरानी सेल के आकलन के अनुसार पांच विकासखंडों बोलंगीर जिले के मुरीबहल, लोइसिंगा, बेलपादा विकासखंड और सुंदर गढ़ जिले के सुंदरगढ़ सदर तथा तनगरपल्ली विकासखंड में बारिश में 39 से 59 प्रतिशत की कमी (गंभीर कमी) का दर्ज की गई है।

इसके अलावा 12 जिलों के 30 विकासखंड में बारिश में 19 से 39 प्रतिशत की कमी का आकलन किया गया है। राज्य के 19 जिलों के 100 विकासखंड में तीन सप्ताह या इससे ज्यादा समय तक सूखा प्रभावित रहे।  कृषि एवं कृषक सशक्तीकरण विभाग और जिलाधिकारियों को संयुक्त रूप से फसल की स्थिति का आकलन करके रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!