मोदी सरकार पूर्वोत्तर में ब्रीफकेस राजनीति की जगह विकास राजनीति लाई: अमित शाह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 May, 2018 11:11 PM

modi government brings development politics instead of briefcase amit shah

पूर्वोत्तर राज्यों में विकास की कमी के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने इस क्षेत्र में शांति और प्रगति का सूत्रपात किया और यहां का विमर्श अब बदलकर ‘ ब्रीफकेस राजनीति से विकास...

गुवाहाटी : पूर्वोत्तर राज्यों में विकास की कमी के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने इस क्षेत्र में शांति और प्रगति का सूत्रपात किया और यहां का विमर्श अब बदलकर ‘ ब्रीफकेस राजनीति से विकास राजनीति ’ हो गया है।

पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के तीसरे सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शाह ने ट्वीट किया कि इस क्षेत्र का विकास मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है , इसलिए एक केंद्रीय मंत्री विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए हर पखवाड़े पूर्वोत्तर की यात्रा करते हैं। उन्होंने दावा किया , ‘पूर्वोत्तर आजादी के बाद पीछे क्यों रह गया। यह कांग्रेस सरकारों के कुकृत्यों और भ्रष्टाचार के कारण हुआ। ’ भाजपा और उसके सहयोगी दल , जो नेडा के घटक हैं , मिजोरम को छोड़कर इस क्षेत्र के सभी अन्य राज्यों - असम , अरुणाचल प्रदेश , मेघालय , त्रिपुरा , मणिपुर , नगालैंड और सिक्किम में सत्ता में हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!