#MeToo की चपेट में ऑल इंडिया रेडियो, मेनका गांधी ने की जांच की मांग

Edited By vasudha,Updated: 15 Nov, 2018 08:40 PM

metoo complaints from all india radio

देश में इन दिनों #MeToo अभियान की लहर है। इसके ज़रिये सैकड़ों महिलाएं ख़ुद के साथ हुए यौन दुर्व्यवहारों की घटनाएं सोशल मीडिया पर ज़ाहिर कर चुकी हैं। इनमें कई दुर्घटनाएं उनके साथ कार्यस्थल पर हुई हैं...

नेशनल डेस्क: देश में इन दिनों #MeToo अभियान की लहर है। इसके ज़रिये सैकड़ों महिलाएं ख़ुद के साथ हुए यौन दुर्व्यवहारों की घटनाएं सोशल मीडिया पर ज़ाहिर कर चुकी हैं। इनमें कई दुर्घटनाएं उनके साथ कार्यस्थल पर हुई हैं। पिछले कुछ समय से ऑल इंडिया रेडियो में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं, जिन्हें लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जांच की मांग की है।
PunjabKesari

महिला कर्मचारियों ने बताई आपबीती 
खबरों के अनुसार, ऑल इंडिया रेडियो के कई स्टेशनों से यौन शोषण के मामले सामने आए हैं। ये मामले अधिकतर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ ही हुए हैं। इनमें से कुछ महिलाएं यहां दो दशकों से काम कर रही थीं, लेकिन शिकायत करने के बाद से अब उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कम्पेयेर्स यूनियन (AICACU) ने मेनका गांधी को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मामले में जांच करने को कहा है। 

PunjabKesari
आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई
शिकायतों के अनुसार, सभी आरोपी ऑल इंडिया के परमानेंट कर्मचारी हैं। आरोप लगने के बाद कुछ को आरोप मुक्त कर दिया गया तो कुछ का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। AICACU ने मेनका को लिखे खत में बताया था कि कैजुअल अनाउंसर या रेडियो जॉकी खुद पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते, क्योंकि हमेशा उन्हें नौकरी जाने का डर बना रहता है।
PunjabKesari

महिलाओं को नौकरी जाने का डर 
खत में कहा गया कि जिस भी कर्मचारी ने यौन शोषण जैसी शिकायत की, उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है और उसका साथ देने वालों को भी ऐसी ही स्थितियों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उनके स्टेशन हेड उनको गलत तरीके से छूते तक हैं। जबसे उन्होंने शिकायत की है तब से उन्हें कोई असाइनमेंट (काम) नहीं मिल रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!