कश्मीर में लेह सबसे सर्द, तापमान माइनस 8 डिग्री

Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Nov, 2018 07:44 PM

leh is coldest in kashmir

कश्मीर में लगातार ठंड बढ़ रही है। मंगलवार रात में आसमान में आंशिक बादलों के छाय रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

श्रीनगर  : कश्मीर में लगातार ठंड बढ़ रही है। मंगलवार रात में आसमान में आंशिक बादलों के छाय रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार को भी आंशिक बादलों के साथ सुबह का आगाज हुआ,  लेकिन जैसे-जैसे समय बितता गया धूप में खिलनी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में सुधार देखने को मिल सकता है।

बुधवार को लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का तापमान शून्य से नीचे आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी के कारगिल का तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे पहुंच गया और श्रीनगर का 1.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमार्ग का शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!