टीपू जयंती के खिलाफ सड़क पर BJP, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Edited By Anil dev,Updated: 10 Nov, 2018 05:45 PM

karnataka bjp kerala k g bopaia

कर्नाटक के कोडागु जिले में टीपू सुल्तान जयंती समारोह का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने जयंती का विरोध करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान 19वीं शताब्दी का...

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोडागु जिले में टीपू सुल्तान जयंती समारोह का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने जयंती का विरोध करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान 19वीं शताब्दी का धर्मान्ध शासक था। वह कर्नाटक एवं केरल में बड़ी संख्या में हिंदुओं की हत्या करने में शामिल था। उसने लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की भी कोशिश की थी। कोडागु में प्रतिबंधों के आदेश के बावजूद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विराजपेट से भाजपा विधायक के. जी. बोपैया को भाजपा कार्यकर्ता की विरोध रैली निकालने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया। इसी तरह, विधान परिषद सदस्य सुनील सुब्रमन्या को भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में मदिकेरी से गिरफ्तार किया गया। 

PunjabKesari

मदिकेरी का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक अपाचु रंजन को भी पर्वतीय कस्बे से गिरफ्तार किया गया। सुब्रमण्या एवं रंजन को बहस करने पर और कार्यकर्ताओं के काले वस्त्रों और झंडे दिखाकर जयंती के खिलाफ नारेबाजी करने पर गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुलिस ने समारोह स्थल पर निमंत्रण पत्र के साथ न आने वाले को जब रोका, तब विरोध शुरू हुआ। 

PunjabKesari

बोपैया के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी विराजपेट में गिरफ्तार किया गया, जहां उन्होंने काली पट्टी बांध कर विरोध-प्रदर्शन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मैसूर, श्रीरंगपटना और मांड्या जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोई विरोध नहीं किया। मैसूर शहर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शुक्रवार से दो दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू किया हुआ है। श्रीरंगपटना में भी कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!