भारतीय श्रद्धालुओं को मानसरोवर में स्नान करने की मिली इजाजत

Edited By vasudha,Updated: 29 May, 2018 06:30 PM

indian pilgrims get permisssion to holy dip

कैलाश मानसरोवर को लेकर उठे ​विवाद के बीच चीनी अधिकारियों ने भारतीय श्रद्धालुओं को झील में "पवित्र" डुबकी लेने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया...

नेशनल डेस्क: कैलाश मानसरोवर को लेकर उठे ​विवाद के बीच चीनी अधिकारियों ने भारतीय श्रद्धालुओं को झील में "पवित्र" डुबकी लेने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया। दरअसल कैलाश यात्रा पर गए भारतीयों का आरोप था कि चीन के अधिकारियों ने उन्हें झील में पवित्र डुबकी लगाने की अनुमति नहीं दी।


श्रद्धालुओं ने सुषमा को कहा शुक्रिया 
पुजारी संजीव कृष्ण ठाकुर ने बताया कि हमें आज पवित्र मानसरोवर झील में डुबकी लगाने का मौका मिल गया, मैं भारत सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा करता हूं। सोमवार को संजीव ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि चीन ने एक आदेश जारी किया है जिसके चलते भक्तों को मानसरोवर झील में डुबकी लगाने से रोक दिया है। वीडियो में ठाकुर ने कहा कि मेरे साथ लगभग 50-80 भक्त हैं। दुनिया भर के 3,000 से अधिक लोग यहां दर्शन करने आते हैं। लेकिन चीन के आदेश के अनुसार, हमें मानसरोवर झील में पवित्र डुबकी लेने की इजाजत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जब तक उन्हे डुबकी लेने की इजाजत नहीं मिल जाती तब तक वह वहां से नहीं हटेंगे।
PunjabKesari
झील में डुबकी लगाने का स्थान निर्धारित
वहीं विदेश मंत्री ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि झील में हर जगह स्नान करने की इजाजत नहीं है। ऐसी खबरें आई है कि चीन ने भारत के श्रद्धालुओं को मानसरोवर झील में डुबकी लगाने से मना किया है।  स्थिति यह नहीं है, झील में डुबकी लगाने के लिए स्थान निर्धारित है और वहां पर स्नान किया जा सकता है। आप जहां चाहे वहां डुबकी नहीं लगा सकते हैं। बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से हर साल जून से सितंबर के बीच कैलास मानसरोवर यात्रा का आयोजन किया जाता है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!