Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 Sep, 2018 12:12 PM
सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षाबल के जवान के साथ पाक सैनिकों द्वारा बरती गई बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान से नाराजगी प्रकट की है।
जम्मू: सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षाबल के जवान के साथ पाक सैनिकों द्वारा बरती गई बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान से नाराजगी प्रकट की है। डायरेक्टोरेट ऑफ मिल्ट्री ऑपरेशन स्तर की वार्ता में भारत ने पाक के समक्ष अपनी नाराजगी जताई। अंतराष्ट्रीय सीमा पर नरेन्द्र कुमार का शव बहुत बुरी हालत में मिला था जिसको लेकर पूरे देश में रोष की लहर है।
रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में जवान नरेन्द्र कुमार घायल हो गया था। उसका कहीं कोई पता नहीं था और छह घंटे के बाद उनका शव सीमा पर मिला। कांस्टेबल के शरीर पर तीन गोलियां और यात्ना के निशान पाए गए। उनका गला भी रेता गया था। सीमा पर सुरक्षा को लेकर हाई अल्र्ट कर दिया गया है। बीएसएफ द्वारा जवान की तलाश ही जा रही थी और जब पाकिस्तानी सैनिकों से सर्च पार्टी पर गोली नहीं चलाने को लेकर कहा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमो स्तर पर वर्ष 2003 में संघर्ष विराम हुआ था। पाकिस्तान लगातार सीमा पर इस समझौते का उल्लंघन करता आ रहा है।