Edited By vasudha,Updated: 11 Sep, 2018 06:17 PM
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इन दिनों एक पुलिसकर्मी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पुलिस गार्ड के ट्रैफिक कंट्रोल करने का अजीबो गरीब तरीका लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 33 साल के प्रताप चंद्र पांडे को देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती...
नेशनल डेस्क: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इन दिनों एक पुलिसकर्मी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पुलिस गार्ड के ट्रैफिक कंट्रोल करने का अजीबो गरीब तरीका लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 33 साल के प्रताप चंद्र पांडे को देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है यही नहीं लोग यातायात नियम भी नहीं तोड़ते।
दरअसल प्रताप को एक चौराहे पर तैनात किया गया है जहां वह डांस के जरिये ट्रैफिक संभालते हैं। वह बढ़ी खूबसूरती से ट्रैफिक को चलने और रुकने का इशारा करते हैं। इसके साथ वह सीटी भी बजाते हैं जो कि उनके डांस से मेल खाती है। उनके इस अंदाज का लोग भी खूब आनंद लेते हैं और उनकी तारीफ भी करते हैं। प्रताप के डांस का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
प्रताप को देखते ही लोग रेड लाइट जंप नहीं करते और यातायात नियम का पालन करते हुए अपनी गाड़ी रोक देता है। वहीं पुलिस गार्ड का कहना है कि मैं अपने डांस के जरिये अपना संदेश लोगों तक पहुंचाता हूं। पहले लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते थे लेकिन मेरे डांस के जरिये लोग आकर्षित होते हैं और अब यातायात नियमों का पालन करते हैं।