मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जाएंगे दक्षिण कोरिया की यात्रा पर

Edited By Pardeep,Updated: 04 Sep, 2018 10:19 PM

chief minister arvind kejriwal will visit south korea

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ई-शासन, परिवहन, जलवायु परिवर्तन और स्मार्ट सिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सोल के स्थानीय शासन के साथ करार करने के लिए इस महीने बाद में दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। ​​​​​​​दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ई-शासन, परिवहन, जलवायु परिवर्तन और स्मार्ट सिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सोल के स्थानीय शासन के साथ करार करने के लिए इस महीने बाद में दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। 

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री 11 सितंबर को सोल रवाना होंगे और 14 सितंबर तक वह लौट आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। पिछले साल नवंबर में दिल्ली सरकार ने ई - शासन, परिवहन, जलवायु परिवर्तन और स्मार्ट सिटी के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए सोल के स्थानीय शासन के साथ ट्वीन सिटी समझौता किया था।      

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!