तितली तूफान: ओडिशा में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 61

Edited By Yaspal,Updated: 21 Oct, 2018 12:29 AM

butterfly storm the number of dead in odisha increased 61

ओडिशा में चक्रवाती तूफान तितली और उसके बाद हुए भूस्खलन में चार और लोगों के मारे जाने की पुष्टि होने के साथ ही शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई...

भुवनेश्वरः ओडिशा में चक्रवाती तूफान तितली और उसके बाद हुए भूस्खलन में चार और लोगों के मारे जाने की पुष्टि होने के साथ ही शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को मृतकों की संख्या 57 होने की जानकारी दी थी, जिसे आज बढ़ाकर 61 कर दिया गया। ओडिशा के दो जिलों गजपति में 39 और गनजम में 12 लोगों की मौत हुई है।

क्या कहा मुख्य सचिव ने
चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्य की समीक्षा करने वाले ओडिशा के मुख्य सचिव ए. पी. पाधी ने पत्रकारों को कहा कि अभी तक 61 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन 11 अन्य मौतों की पुष्टि कर रहा है। इन 11 लोगों में आंध्र प्रदेश से मछली पकड़ने के लिए गोपालपुर आए तीन मछुआरे भी शामिल हैं।  मुख्य सचिव ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्य पूरे जोरों पर है। उन्होंने कहा गजपति और गनजम जिलों के पीड़ित परिवारों को 11 करोड़ की सहायता प्रदान की जा चुकी है। गनजम जिले में यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

सरकार ने क्या कहा
ओडिशा सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पाधी ने बताया कि गजपति और गनजम जिलों में सड़कों की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और दो दिन के भीतर 90 प्रतिशत प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में सभी ट्यूबवेल की मरम्मत कर दी गई है और सभी स्थानीय निकायों और 80 फीसदी से अधिक गांवों में जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।

कितने हुआ नुकसान
चक्रवाती तूफान तितली और उसके बाद आई बाढ़ से राज्य के 17 जिलों में 2.7 लाख हेक्टेयर की फसल को नुकसान पहुंचा है। सरकारी आकलन के अनुसार तूफान और बाढ़ से कुल 2770.28 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार से 1000 करोड़ की अंतरिम सहायता की मांग की है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!