Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Nov, 2018 03:54 PM
जम्मू नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न हो गया। दोनों ही पदों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज रही।
जम्मू: जम्मू नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न हो गया। दोनों ही पदों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज रही। भाजपा के चन्द्रमोहन गुप्ता को मेयर का पद मिला है, जबकि डिप्टी मेयर की कुर्सी पूर्णिमा संभालेंगी।
गुरुवार को दोनों पदों के लिए चुनाव करवाया गया। चन्द्रमोहन गुप्ता ने 45 वोट लेकर आजाद पार्षद विजय चौधरी को हराया, जबकि पूर्णिमा को 48 वोट मिले। जम्मू नगर निगम के तहत कुल 75 वार्ड आते हैं। नये बनाए गए मेयर चन्द्र मोहन गुप्ता भाजपा की ट्रेजरी यूनिट के ट्रेजरर हैं। उन्होंने जम्मू वेस्ट के वार्ड नंबर 33 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। जम्मू-कश्मीर में 13 वर्षों के बाद निकाय चुनाव करवाए गए।