घट रही हैं भाजपा और राजग की सीटें?

Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Aug, 2018 10:36 PM

bjp and nda seats are falling

इंडिया टुडे के पोल मुताबिक भाजपा के साथ-साथ एन.डी.ए. की सीटें पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी कम हो रही हैं। सीटें कम होने की सबसे बड़ी वजह विपक्षी दलों की एकजुटता मानी जा रही है। बता दें कि यह सर्वे 97 संसदीय क्षेत्रों और 197 विधानसभा...

नेशनल डेस्कः इंडिया टुडे के पोल मुताबिक भाजपा के साथ-साथ एन.डी.ए. की सीटें पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी कम हो रही हैं। सीटें कम होने की सबसे बड़ी वजह विपक्षी दलों की एकजुटता मानी जा रही है। बता दें कि यह सर्वे 97 संसदीय क्षेत्रों और 197 विधानसभा क्षेत्रों के 12,100 लोगों के बीच करवाया गया। सर्वे 18 से लेकर 29 जुलाई, 2018 के बीच करवाया गया था।
 

इंडिया टुडे-कार्वी के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक 543 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 245 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि 2014 के चुनाव में 282 सीटें मिली थीं। इस तरह पिछले चुनाव की तुलना में 37 सीटें घटती दिख रही हैं। इस तरह भाजपा को अपने दम पर 272 सीटों के बहुमत के आंकड़े से 27 सीटें कम मिल रही हैं। वहीं, सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 83 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!