भारत से पुर्तगाल जाते डूबे जहाज का 400 साल बाद मिला मलबा

Edited By Tanuja,Updated: 26 Sep, 2018 08:28 PM

400 year old shipwreck discovery of decade for portugal

पुरातत्वविदों ने करीब 400 साल पुराने पुर्तगाल तट पर डूबे जहाज का मलबा लिस्बन के पास गहरे समुद्र में ढूंढ निकाला है। पुरातत्वविदों का दावा है कि यह जहाज मसालों और अन्य सामग्री के साथ भारत से पुर्तगाल की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में कहीं डूब गया

इंटरनैशनल डैस्कः पुरातत्वविदों ने करीब 400 साल पुराने पुर्तगाल तट पर डूबे जहाज का मलबा लिस्बन के पास गहरे समुद्र में ढूंढ निकाला है। पुरातत्वविदों का दावा है कि यह जहाज मसालों और अन्य सामग्री के साथ भारत से पुर्तगाल की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में कहीं डूब गया। 
PunjabKesari
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से 15 मील की दूरी पर काशकाइश के मछली पकड़ने वाले बंदरगाह के नजदीक समद्री क्षेत्र के सर्वेक्षण के दौरान यह मलबा मिला है।  पुरातत्वविद इसे पिछले दो दशक की समुद्री खोजों में बेहद अहम मान रहे हैं। यह मलबा समुद्र की सतह से महज 40 फीट नीचे पड़ा मिला। अनुमान लगाया गया जा रहा है कि यह जहाज साल 1575 से 1625 के दौरान भारत से लिस्बन आते समय डूब गया होगा। समुद्री तल में यह मलबा करीब 100 मीटर लंबे और 50 मीटर चौड़े क्षेत्र में फैला पाया गया है।
PunjabKesari
अंडरवाटर पुरातात्विक सर्वेक्षण में शामिल एक समुद्री वैज्ञानिक जॉर्ज फ्रियर ने बताया कि हमने जहाज का भौगोलिक सर्वेक्षण और गोताखोरों का इस्तेमाल करने पर पाया कि यह खोज पुर्तगाल के व्यापारिक अतीत और काशकाइश शहर के विकास पर भी प्रकाश डालेगी। चार सितंबर को खोजी गई इस साइट पर वैज्ञानिकों ने काम करने में चार दिन बिताए। फ्रियर ने कहा कि हम जहाज का नाम नहीं जानते लेकिन 16वीं सदी के उत्तरार्ध से याय 17वीं सदी की शुरूआत में यह पुर्तगाली जहाज रहा होगा। इससे भारत, यूरोप और पुर्तगाल के बीच कला, हथियार और सांस्कृतिक परिदृश्य के बारे में जानकारी मिल सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!