भारतीय चाय से अमरीकी महिला बनी 227 करोड़ की मालकिन (pics)

Edited By Tanuja,Updated: 10 Apr, 2018 01:30 PM

us woman became millionaire with indian tea

अमरीका में चाय की डिमांड अचानक  बढ़ गई है। वैसे तो अमरीका में हमेशा से कॉफी का बोलबाला रहा है, लेकिन हमारी देसी चाय आजकल उसे कड़ी टक्कर दे रही।

वॉशिंगटनः अमरीका में चाय की डिमांड अचानक  बढ़ गई है। वैसे तो अमरीका में हमेशा से कॉफी का बोलबाला रहा है, लेकिन हमारी देसी चाय आजकल उसे कड़ी टक्कर दे रही।इसके पीछे एक व्हाइट गर्ल ब्रूक एडी का हाथ है। भारत में गरीबों की रोजी रोटी का जरिया चाय बेचने का धंधा अमरीका की एक महिला  के लिए वरदान साबित हुआ और यही भारतीय चाय बेच कर वह करोड़पति बन गई। जी हां, अमरीका की ब्रूक एडी चाय बेचकर 35 मिलियन डॉलर यानी 227 करोड़ की मालकिन बन गई हैं।उन्हें चाय बेचने का यह आइडिया भारत से ही मिला।  वह 2002 में भारत आई थीं ।
PunjabKesari
एडी को चाय का आइडिया भारत से ही मिला था ।2002 में भारत की यात्रा से वापस लौटने के बाद ब्रूक एडी अमेरिका के कई कैफे में गईं और चाय पीं, मगर उन्हें वैसा स्वाद नहीं मिला, जैसा उन्हें भारत में मिला था।वहां वह भारत के चाय के स्वाद के लिए तरस गईं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी।उनके अंदर चाय का जुनून ऐसा हो गया कि उन्होंने खुद चाय का बिजनेस शुरू करने की ठान ली। 2007 में भक्ति चाय नाम से चाय का बिजनेस शुरू किया। यहीं से एडी के नए सफर की शुरुआत हो गई और वे सफलता की ओर बढ़ती गई।
PunjabKesari
 कुछ ही दिनों में अमरीका के लोग भी भक्ति चाय के दीवाने हो गए। अब एडी के पास करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। एडी ने चाय के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए हैं। आज उनकी एक वेबसाइट भी है, जिसके जरिए वह भक्ति चाय को अमरीका में प्रमोट कर रही हैं।  एडी जुड़वा बच्चों की सिंगल मदर हैं और 2014 में आंत्रप्रेन्योर पत्रिका की एक लिस्ट टॉप 5 में शामिल थीं।

भविष्य के प्लान के बारे में एडी ने कहा कि वह इस ब्रांड को लाइफस्टाइल ब्रांड में तब्दील करना चाहती हैं। साथ ही इंडिया से और प्रोडक्ट लिस्ट में जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। ब्रूक का कहना है कि उनके दिल में भारत के लिए काफी प्यार है। भले ही उनका जन्म कोलोराडो में हुआ हो, लेकिन उन्हें भारत के लोगों की विविधता बहुत अच्छी लगी।उनका कहना है कि भारत में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!