ट्रंप की नाराजगी गलतफहमी पर आधारित- मैक्रों

Edited By Yaspal,Updated: 11 Nov, 2018 01:20 AM

trump s displeasure is based on misunderstanding macro

फ्रांस ने राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की यूरोपीय सेना के बारे में की गयी टिप्पणी के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी से उपजी विवाद...

पेरिसः फ्रांस ने राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की यूरोपीय सेना के बारे में की गई टिप्पणी के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी से उपजी विवाद की स्थिति को सुलझाने के प्रयास के तहत शनिवार को कहा कि उनकी टिप्पणी की गलत व्याख्या की गई।

प्रथम विश्वयुद्ध से जुड़े समारोहों के लिये शुक्रवार की रात पेरिस पहुंचे ट्रंप ने मैक्रों की टिप्पणी को ‘‘बेहद अपमानजनक’’ करार दिया। मैक्रों ने इस हफ्ते के शुरू में चीन और रूस के साथ अमेरिका को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा करार दिया था। मैंक्रों के कार्यालय ने शनिवार को माना कि उनकी टिप्पणी से ‘‘भ्रम पैदा हो सकता है’’ लेकिन जोर देकर कहा : ‘‘उन्होंने कभी नहीं कहा कि हमें अमेरिका के खिलाफ यूरोपीय सेना की आवश्यकता है।’’

विभिन्न समाचार संगठनों ने यूरोप 1 रेडियो को मंगलवार को दिए गए साक्षात्कार में की गई मैक्रों की टिप्पणी को उद्धृत किया था। मैक्रों ने कहा, ‘‘हम अपने साइबरस्पेस में सेंध के प्रयासों और हमारी लोकतांत्रिक जिंदगियों में हस्तक्षेप का सामना कर रहे हैं।’’ ‘‘हमें चीन, रूस और यहां तक की अमेरिका से खुद को बचाना होगा।’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!