ओडिशा, आंध्र में चक्रवात ‘तितली’ से हुई क्षति पर संरा प्रमुख ने जताया दुख

Edited By Isha,Updated: 16 Oct, 2018 05:50 PM

sarna chief expresses grief over damage caused by cyclone butterfly in odisha

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में ‘तितली’ चक्रवात से भूस्खलन और बाढ़ में हुई जान-माल की क्षति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत सरकार को इस आपदा से निपटने के लिए मदद देने को तैयार है।...

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में ‘तितली’ चक्रवात से भूस्खलन और बाढ़ में हुई जान-माल की क्षति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत सरकार को इस आपदा से निपटने के लिए मदद देने को तैयार है। गुतारेस के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान में बताया गया, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘तितली’ की वजह से भूस्खलन और बाढ़ में मारे गए और घायल लोगों की खबरों से महासचिव दुखी हैं।

महासचिव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भारत सरकार के साथ है और इस आपदा से निपटने के लिए मदद को तैयार है। ओडिशा में ‘तितली’ ने 11 अक्टूबर को दस्तक दी थी और बाढ़ आने के बाद से मरनेवालों की संख्या 27 तक पहुंच गई है। अब तक कुल 3,60,353 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जो 1,614 राहत केंद्र में शरण लिए हुए हैं।

ओडिशा में लाखों लोग इस तूफान से प्रभावित हैं और सबसे ज्यादा बुरी तरह से ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगढ़ जिले प्रभावित हुए हैं जबकि आंध्र प्रदेश में हजारों घरों को क्षति पहुंची है। चक्रवात ‘तितली’ की वजह से सड़क, दूरसंचार नेटवर्क और बिजली आपूति प्रभावित हो गया। महासचिव ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।       
          
          
         
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!