उत्तर कोरिया ने जापानी पर्यटक को किया निष्कासित

Edited By Tanuja,Updated: 27 Aug, 2018 11:34 AM

north korea expels japanese tourist

उत्तर कोरिया ने हिरासत में लिए  एक जापानी पर्यटक को देश से निष्कासित कर दिया है। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी  ने रविवार को बताया  कि तोमोयुकी सुगीमोतो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था...

टोक्योः उत्तर कोरिया ने हिरासत में लिए  एक जापानी पर्यटक को देश से निष्कासित कर दिया है। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी  ने रविवार को बताया  कि तोमोयुकी सुगीमोतो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि, एजेंसी ने यह नहीं बताया कि उसने क्या अपराध किया है। जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि ये व्यक्ति एक वीडियोग्राफर है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार अधिकारियों ने मानवता के सिद्धांत पर नरमी बरतते हुए उसे छोड़ने और देश से निष्कासित करने का फैसला किया है। सुगीमोतो को एक पर्यटक बताया जा रहा है, जो उत्तर कोरिया घूमने गया था। गौरतलब है कि जापान सरकार ने दो सप्ताह पहले पुष्टि की थी कि वह उन रिपोर्टों की जांच कर रही है कि उसके एक नागरिक को हिरासत में लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!