मोजाम्बिक चक्रवात: मृतकों की संख्या बढ़कर 417 हुई

Edited By Pardeep,Updated: 25 Mar, 2019 05:01 AM

mozambique cyclone the number of dead rose to 417

दक्षिण अफ्रीका में आये भीषण चक्रवात ‘इदाई’ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 417 हो गई है। बीबीसी ने भूमि और पर्यावरण मंत्री केल्सो कोर्रेया के हवाले से बताया है कि मोजम्बिक में मृतकों की संख्या 242 से बढ़ कर 417 हो गई है तथा मोजाम्बिक, जिम्बाम्वे और...

मापुटो: दक्षिण अफ्रीका में आये भीषण चक्रवात ‘इदाई’ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 417 हो गई है। बीबीसी ने भूमि और पर्यावरण मंत्री केल्सो कोर्रेया के हवाले से बताया है कि मोजम्बिक में मृतकों की संख्या 242 से बढ़ कर 417 हो गई है तथा मोजाम्बिक, जिम्बाम्वे और मलावी के आंकड़ो को मिला कर यह संख्या बढ़ कर 700 तक जा सकती है। 
PunjabKesari
जिम्बाम्वे में आए इस तूफान में अभी तक कम से कम 259 लोगों की मौत हो गई है जबकि मलावी में चक्रवात के बाद मूसलाधार बारिश से 56 लोगो की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा है कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद ही अधिकारी इससे हुए नुकसान का आकलन कर पाएंगे। बाढ़ के पानी में अभी भी हजारों लोग फंसे हुए हैं और सरकार के राहत केंद्रों में राहत सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है।
PunjabKesari
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वयक सेबस्टिन रोड्स स्टाम्पा ने कहा, कि मोजम्बिक चक्रवात में मृतकों की सही संख्या का पता लगाने के लिए हमें बाढ़ के पानी का कम होने का इंतजार करना पड़ेगा। दक्षिणी अफ्रीका में आयी इस त्रासदी से लगभग 17 लाख लोग प्रभावित हुए है। पीड़ित लोग बिजली और साफ पानी के बगैर सड़कों पर रहने को मजबूर है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!