Edited By Isha,Updated: 14 Sep, 2018 02:56 PM
अमरीका के आर्कन्सा स्थित एक रेस्टोरेंट में सभी कर्मचारियों ने मिलकर अपने एक साथी को उसके बर्थडे पर एक बेहतरीन गिफ्ट दिया। दरअसल, पूरे स्टाफ ने मिलकर केली टोलर (रेस्टोरेंट कर्मचारी)
इंटरनैशनल डेस्कः अमरीका के आर्कन्सा स्थित एक रेस्टोरेंट में सभी कर्मचारियों ने मिलकर अपने एक साथी को उसके बर्थडे पर एक बेहतरीन गिफ्ट दिया। दरअसल, पूरे स्टाफ ने मिलकर केली टोलर (रेस्टोरेंट कर्मचारी) को एक कार गिफ्ट कर दी, जिसे देखने के बाद उनकी आंखें नम हो गई। ये कार उनके लिए इसलिए भी स्पेशल है, क्योंकि उन्हें इसके बिना रोजाना काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
टोलर लगभग दो साल से एक मेक्सिकन रेस्टोरेंट में काम कर रहे हैं। जहां पर पहुंचने के लिए उन्हें अक्सर बसों में धक्के खाने पड़ते थे या रास्ते में लिफ्ट लेनी पड़ती थी। उनकी इस परेशानी को देखते हुए रेस्टोरेंट के पूरे स्टाफ ने उनके 57वें बर्थडे पर एक कार गिफ्ट की। वीडियो में देखा जा सकता है कि गिफ्ट मिलने के बाद टोलर भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई। इस वीडियो को रेस्टोरेंट बाजा ग्रिल ने अपने फेसबुक पेज पर सोमवार को शेयर किया। जिसे अबतक कुल 25,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।