जापान के प्रधानमंत्री इस महीने जाएंगे चीन की यात्रा पर

Edited By shukdev,Updated: 12 Oct, 2018 05:35 PM

japan s prime minister will visit china on the end of this month

जापान के प्रधानंमत्री शिंजो आबे इस महीने के अंत में चीन की यात्रा करेंगे। किसी जापानी प्रधानमंत्री की 2011 के बाद यह पहली चीन यात्रा है। इस यात्रा को दो परस्पर विरोधियों के बीच सुधरते रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है।     चीन के विदेश मंत्रालय के...

बीजिंग : जापान के प्रधानंमत्री शिंजो आबे इस महीने के अंत में चीन की यात्रा करेंगे। किसी जापानी प्रधानमंत्री की 2011 के बाद यह पहली चीन यात्रा है। इस यात्रा को दो परस्पर विरोधियों के बीच सुधरते रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आबे दोनों देशों के बीच शांति समझौते और मित्रता के 40 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 से 27 अक्टूबर तक यहां रहेंगे। 

लू ने यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करेगी और द्विपक्षीय सहयोग को वापस पटरी पर ले आएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बहुपक्षीय और मुक्त व्यापार तंत्र संयुक्त रूप से बरकरार रखने के लिए मिल कर काम करेंगे। गौरतलब है कि चीन और जापान के संबंध पूर्व चीन सागर में अनेक छोटे द्वीपों पर क्षेत्रीय विवाद के बाद 2012 में खराब हो गए थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!