समुद्र में 49 दिन तक फंसा रहा 19 साल का युवक, एेसे लड़ी मौत से जंग (PICS)

Edited By Tanuja,Updated: 24 Sep, 2018 06:30 PM

indonesian teenager survives 49 days adrift at sea in fishing hut

कुछ साल पहले ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' तो सबको याद होगी।  इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के जीवन पर आधारित थी, जो एक नाव में समुद्र में फंस जाता है...

जकार्ता :  कुछ साल पहले ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली  फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' तो सबको याद होगी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के जीवन पर आधारित थी, जो एक नाव में समुद्र में फंस जाता है। लेकिन इंडोनेशिया के 19 साल के युवा की कहानी फिल्मी नहीं, हकीकत है। आल्दी नोवेल आदिलांग नाम का ये युवक एक दो दिन नहीं, बल्कि समुद्र में पूरे 49 दिन तक एक फिशिंग हट पर फंसा रहा, जिसे 49 दिन बाद पनामा फ्लैग वेसल के सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया। इस बहादुर युवक की कहानी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
PunjabKesari
आल्दी नोवेल इंडोनेशिया के सुलावेसी का रहने वाला है। वह एक मछली पकड़ने वाली नाव पर लैंपकीपर का काम करता है। स्थानीय भाषा में इसे रोमपोंग कहा जाता है।जहां वह काम करता था, वह समुद्र में 125 किमी अंदर है। आल्दी रोमपोंग के लैंप को जलाने का काम करता था। ये लैंप इस तरह से डिजाइन की गई है, जो जलने के बाद मछलियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आल्दी के पिता के मुताबिक वह 16 साल की उम्र से ये काम कर रहा है। हर सप्ताह उसकी कंपनी का कोई एक व्यक्ति आता। वह मछलियों के बदले खाना, सप्लाई पानी और फ्यूल लेकर जाता। ये समुद्र में जिस जगह मछलियां पकड़ते थे, वहां पर कंपनी ने 50 से ज्यादा छोटी फ्लोटिंग हट लगा रखी हैं। इनमें से एक फ्लोटिंग हट आल्दी की भी थी। ये बड़ी-बड़ी रस्सियों से बंधी हुई रहती थीं।
PunjabKesari
मध्य जुलाई में एक दिन जब तेज हवाएं अपने जोर पर थीं, उसी समय आल्दी की फ्लोटिंग हट समुद्र में बह गई। उस समय उसके पास बस कुछ दिनों के लायक ही खाना-पानी बचा था। इसके बाद वहां उसने मछलियां पकड़कर उनसे अपना पेट भरा। वह उन्हें हट पर मौजूद लकड़ियां जलाकर भूनता और खाता रहा।  सबसे बड़ी परेशानी पानी की थी, लेकिन वह उसे अपने कपड़ों में भर लेता फिर उससे पानी को चूसकर उसे पीता। इस तरह से उसका खारापन कुछ कम हो जाता था। ओसाका में मौजूद इंडोनेशियाई कॉन्सुलेट के अनुसार, उसे खोजने के लिए 10 शिप भेजे गए। अंतत: 49 दिन बाद एक दल को उसे खोजने में सफलता मिल गई। 31 अगस्त को उसे गुआम से खोज लिया गया। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!