कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

Edited By Tanuja,Updated: 13 Nov, 2018 01:27 PM

anti polio campaign starts under tight security in pakistan

देश भर में  चलने वाले इस अभियान में 1.5 लाख कर्मी शामिल हैं जो पांच साल से कम उम्र के 2.13 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए टीका लगाएंगे...

पेशावर: पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच पोलियो के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू  हो गया ।  देश भर में  चलने वाले इस अभियान में 1.5 लाख कर्मी शामिल हैं जो पांच साल से कम उम्र के 2.13 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए टीका लगाएंगे। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया  दुनिया के ऐसे तीन देश हैं जहां पोलियो खत्म नहीं हुआ है।
PunjabKesari
पोलियो के वायरस से लकवा या मौत हो सकती है। तीन दिन का यह अभियान 94 निर्धारित जिलों में से 88 में शुरू किया गया है। बलूचिस्तान के छह जिलों झोब, किला सैफुल्ला, दुक्की, लोरालई, मूसाखेल और बरखान में उप चुनाव की वजह से पोलियो टीकाकरण अभियान 19 नवंबर तक टाल दिया गया है।  स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले माह देश में पोलियो के दो मामलों की खबर थी जिन्हें मिला कर इस साल देश में इस बीमारी के कुल छह मामले सामने आए हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!