अमेरिका में नाबालिग ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या की

Edited By Pardeep,Updated: 18 Nov, 2018 02:42 AM

61 year old indian shot dead by a minor in america

अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वेंटनोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन...

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वेंटनोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था। 

वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे। खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है। आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!