Edited By Isha,Updated: 12 Jun, 2018 03:18 PM
रूस के वोल्गोग्राद शहर में वोल्गा नदी में सोमवार को एक नौका की जहाज से टक्कर हो जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों और मीडिया ने यह जानकारी दी।न्यूज एजेंसी
मॉस्कोः रूस के वोल्गोग्राद शहर में वोल्गा नदी में सोमवार को एक नौका की जहाज से टक्कर हो जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों और मीडिया ने यह जानकारी दी।न्यूज एजेंसी रिया ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया कि आपदा प्रबंधन को स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे जानकारी मिली कि वोल्गा नदी में तट से लगभग एक किलोमीटर दूर एक जहाज से नौका की टक्कर हो गयी। नौका में कुल 16 लोग सवार थे , जिनमें ज्यादातर रूसी नागरिक थे।
हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी। क्षेत्रीय गवर्नर एंड्रेई बोचारोव की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बचाव दल ने नौका में सवार पांच लोगों को बचा लिया है और इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वोल्गोग्राद वल्र्ड कप फुटबाल मैचों के प्रारंभिक दौर की मेजबानी करने जा रहा है। इन मैचों में इंगलैंड, ट्यूनीशिया, नाइजीरिया, आइसलैंड, सऊदी अरब, मिस्र , जापान और पोलैंड की टीमें भाग लेंगी।