पाकिस्तान में स्कूली शिक्षा को लेकर चौकानें वाला खुलासा,लड़कियों पर असर

Edited By Sonia Goswami,Updated: 15 Nov, 2018 11:34 AM

twenty two crore children in pakistan are deprived of school education

पाकिस्तान में लगभग सवा दो करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और उनमें से ज्यादातर लड़कियां हैं। यह जानकारी एक अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूह ने दी है।

 इस्लामाबादः पाकिस्तान में लगभग सवा दो करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और उनमें से ज्यादातर लड़कियां हैं। यह जानकारी एक अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूह ने दी है। ह्यूमन राइट वॉच ने इस सप्ताह ‘‘मैं अपनी बेटी को भोजन दूं, या उसे पढ़ाऊं  पाकिस्तान में बालिकाओं की शिक्षा में अड़चनें’’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट समूह की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें कहा गया है, ‘‘ जुलाई 2018 में चुन कर आई नई सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में कहा था कि सवा दो करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। खासतौर पर लड़कियां ज्यादा प्रभावित हैं।’’      

PunjabKesari

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में प्राथमिक विद्यालय जाने की उम्र वाली 32 प्रतिशत बालिकाएं स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। जबकि इस मामले में लड़कों का प्रतिशत 21 है। छठी कक्षा तक 59 प्रतिशत लड़कियां स्कूलों से बाहर हो जाती हैं। नौवीं कक्षा तक सिर्फ 13 फीसदी लड़कियां ही स्कूली शिक्षा जारी रख पाती हैं।       

PunjabKesari
रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में पाकिस्तान ने अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.8 प्रतिशत से भी कम शिक्षा पर खर्च किया। इसमें कहा गया है कि राजनीतिक अस्थिरता, सुरक्षा बलों का सरकार पर अनुचित प्रभाव, मीडिया और नागरिक समाज का दमन, हिंसक चरमपंथ और नस्ली एवं धार्मिक तनाव-- इन सभी चीजों ने पाकिस्तान की मौजूदा सामाजिक स्थिति को प्रभावित किया है। इन सब से लड़कियां ही सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं।       

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!