दिल्ली के कॉलेजों को विश्व के शीर्ष 10 में शामिल होने की कोशिश करनी चाहिए : केजरीवाल

Edited By Sonia Goswami,Updated: 22 Aug, 2018 10:01 AM

delhi colleges should strive to be among top 10 in world arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी के शैक्षिक संस्थानों को विश्व के 10 शीर्ष संस्थानों की सूची में शामिल होने की कोशिश करनी चाहिए। उनकी सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोष की कमी को आड़े नहीं आने देगी।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी के शैक्षिक संस्थानों को विश्व के 10 शीर्ष संस्थानों की सूची में शामिल होने की कोशिश करनी चाहिए। उनकी सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोष की कमी को आड़े नहीं आने देगी।


केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार एक सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसमें दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के तरीकों पर चर्चा करने के लिए समूची दुनिया से भारतीय मूल के शिक्षण पेशेवरों को आमंत्रित करेगी।      आईआईआई-दिल्ली के परिसर में फेस दो के उद्धाटन कार्यक्रम में कहा, ‘ हम ऐसा जल्द करेंगे।’’मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आपको आश्वासन दे सकता हूं कि धन की कमी नहीं होगी।’’ केजरीवाल ने इस बात पर अफसोस जताया कि हर साल 12वीं कक्षा पास करने वाले तकरीबन अढ़ाई लाख छात्रों में से केवल सवा लाख विद्यार्थी ही राष्ट्रीय राजधानी के कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ 97 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले भी दाखिला नहीं लेते हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। हमारी सरकार इस कमी को पाटने की कोशिश कर रही है।’’      
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!